facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

ShareChat ने सिंगापुर की इन्वेस्टमेंट कंपनी EDBI से जुटाए 134 करोड़ रुपये, 5 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी

Advertisement

कर्मचारियों की मिड ईयर परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी ने अपने 5 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी भी कर दी है।

Last Updated- August 04, 2024 | 7:25 PM IST
ShareChat

देशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट (ShareChat) ने सिंगापुर की इन्वेस्टमेंट कंपनी EDBI से ऋण बॉन्ड (debt bonds) के माध्यम से 134 करोड़ रुपये या 16 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। शेयरचैट प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी मोहल्ला टेक ने रविवार को यह जानकारी दी। इस नई फंडिंग के साथ, कंपनी ने अपने चल रहे परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से 6.5 करोड़ डॉलर तक की रकम जुटा ली है।

इस साल अप्रैल में, शेयरचैट ने मौजूदा निवेशकों लाइटस्पीड, टेमासेक, एल्केन कैपिटल, मूर स्ट्रैटेजिक वेंचर्स और हार्बरवेस्ट सहित अन्य निवेशकों के नेतृत्व में फंडिंग राउंड में परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से 49 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए।

मिड ईयर परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद ShareChat ने 5% कर्मचारियों की छंटनी की

कर्मचारियों की मिड ईयर परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी ने अपने 5 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी भी कर दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि शेयरचैट ने अपना मिड ईयर परफॉर्मेंस रिव्यू शुरू किया है और सामान्य अभ्यास के रूप में, कुछ कर्मचारियों पर प्रदर्शन के आधार पर प्रभाव पड़ता है।

प्रवक्ता ने कहा, “यह हमारे वर्कफोर्स का 5 फीसदी से भी कम है। हमारे पास कई रिक्त पद हैं, और हम विभिन्न कार्यों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा की तलाश जारी रखते हैं।”

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement