facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

सत्यम पर जुर्माना, राजू को जेल!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 7:52 PM IST

भले ही सत्यम के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष बी रामलिंग राजू ने खुद ही कंपनी में फर्जीवाड़े को स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन अब उन पर कानूनी कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है।


उन्हें  लगता है कि वह बच गए हैं, तो यह उनकी गलतफहमी है। दरअसल कानून के मुताबिक यदि राजू  इसके बाद भी अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हैं तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। हो सकता है कि इस घोटाले के बाद उन्हें जेल की सजा भी काटनी पड़े।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पर्दाफाश के बाद कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया जा सकता है और निजी पक्ष भी अपना पैसा वापस पाने के लिए कंपनी को अदालत में घसीट सकते हैं।

कारोबारी जगत के पंडितों की मानें तो इस मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ही जांच नहीं करेगी बल्कि, अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) भी अपने स्तर से कार्रवाई कर सकता है।

दरअसल, जब किसी कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाता है तो कंपनी इसके लिए एक समझौता करती है जिसमें यह उल्लेख मिलता है कि कंपनी शेयर बाजार को अपने लेखा संबंधी कोई गलत जानकारी नहीं देगी।

पर सत्यम ने शेयर बाजारों और सेबी को अपने इस्तीफे में यह साफ किया है कि कंपनी काफी समय से गलत वित्तीय जानकारियां देती रही है।

सेबी के पूर्व कार्यकारी निदेशक (कानून) संदीप पारिख ने बताया कि इस फर्जीवाड़े के लिए फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट रेगुलेशन (एफसीआर) ऐक्ट की धारा 23 के लिए अधिकतम 25 करोड़ रुपये का जुर्माना और घोटाले में शामिल व्यक्तियों को 10 साल कैद की सजा सुनाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि भले ही राजू ने खुद इस घोटाले को स्वीकार किया है पर उसके बाद भी कोई अधिकारियों को इसकी पुष्टि करनी होगी।

Advertisement
First Published - January 7, 2009 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement