facebookmetapixel
Advertisement
पीरामल फाइनैंस का अगले 3 साल में 25% तक असुरक्षित ऋण कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य, ग्रामीण बाजार पर फोकसपहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 4 लाख के पार पहुंचा आंकड़ाIAMAI ने लॉन्च की ‘ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया’, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट-मीशो समेत 80 दिग्गज कंपनियां एक मंच परआर्टिफिशल इंटेलिजेंस से खत्म नहीं होगा IT सेक्टर, बल्कि बढ़ेगी अहमियत: आनंद महिंद्राअनशन के 21वें दिन सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, प्रदर्शनकारियों ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपफीफा विश्व कप फाइनल की रात चमकेगा बाजार, स्पेन-अर्जेंटीना मैच से कारोबारियों की होगी ताबड़तोड़ कमाईहोर्मुज के बाद अब लाल सागर पर मंडराया संकट, ईरान की धमकी से भारत की तेल आपूर्ति पर बढ़ा खतरापश्चिम एशिया संकट से केरल की रेमिटेंस-आधारित अर्थव्यवस्था को लगा तगड़ा झटका: मुख्यमंत्री वीडी सतीशनReliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछाल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचाया

SAT ने IIFL Securities पर SEBI के प्रतिबंध पर लगाई रोक

Advertisement

सेबी का आदेश अप्रैल 2011 से जनवरी 2017 के दौरान आईआईएफएल के बहीखाते का परीक्षण करने के बाद आया था

Last Updated- June 28, 2023 | 2:42 PM IST
IIFL Finance

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने ब्रोकिंग फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज (IIFL Securities) को नए ग्राहक जोड़ने पर दो साल का प्रतिबंध लगाने वाले बाजार नियामक सेबी के आदेश पर रोक लगा दी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गत 19 जून को पारित अपने आदेश में आईआईएफएल सिक्योरिटीज (IIFL Securities) (पूर्व में इंडिया इंफोलाइन लिमिटेड) पर ग्राहकों के पैसे के कथित दुरुपयोग के लिए दो साल तक नए ग्राहक लेने पर रोक लगा दी थी।

सेबी के इस आदेश के खिलाफ आईआईएफएल ने सैट में अपील की थी। अपीलीय न्यायाधिकरण ने मामले की सुनवाई के बाद सेबी के आदेश पर रोक लगा दी है।

बुधवार को सैट की वेबसाइट पर अपलोड आदेश के मुताबिक इस मामले को अंतिम निपटान के लिए 23 अगस्त को सूचीबद्ध किया गया है।

सेबी ने अपनी जांच में पाया था कि आईआईएफएल ग्राहकों के कोष को अपने कोष से अलग रखने में नाकाम रहा। उसने सौदों के निपटान के लिए अपने पास मौजूद ग्राहकों के पैसे का दुरुपयोग किया था।

सेबी का यह आदेश अप्रैल 2011 से जनवरी 2017 के दौरान आईआईएफएल के बहीखाते का परीक्षण करने के बाद आया था।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement