facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

नोकिया के वितरकों को लुभाने में लगी सैमसंग

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:28 PM IST

मोबाइल फोन के बाजार में अधिग्रहणों के बाद अब वितरकों को लुभाने का दौर चल पड़ा है। इसमें सबसे आगे है कोरिआई इलेक्ट्रॉनिक्स
कंपनी सैमसंग। सैमसंग ने नोकिया के विश्व बाजार को हथियाने के लिए अपनी योजना पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
सैमसंग नोकिया के वितरकों को अपने साथ मिलाना चाहती है जिससे वह आसानी से इस बाजार में नोकिया की हिस्सेदारी को कम कर सके।
सैमसंग इस साल भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी दोगुना करना चाहती है।
 सैमसंग टेलीकम्युनिकेशन्स इंडिया के प्रमुख (कंट्री ) सुनील दत्त ने बताया कि एसएसके और लिंक के साथ जुड़ने से सैमसंग मोबाइल का वितरण नेटवर्क और मजबूत होगा।
दरअसल, एसएसके पश्चिमी देशों में नोकिया का सबसे बड़ा वितरक है और लिंक पूर्वी देशों में नोकिया का वितरक है। नोकिया अधिकारियों ने सैमसंग के इस तरह के किसी भी कदम पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि हमारा वितरण नेटवर्क काफी बड़ा और मजबूत है। इसके तहत कंपनी के एक लाख से भी अधिक रिटेल आउटलेट हैं और 200 वितरक हैं।
वितरकों के साथ हमारे अच्छे और लंबे संबंध हैं और हमारा ध्यान ग्राहकों की आवश्यकता की पूर्ति पर रहता है।
 वहीं दूसरी तरफ सैमसंग के दत्त ने दावा किया कि दो क्षेत्रीय स्तर के वितरकों को मिलाकर नोकिया के 40 डीलर पिछले कुछ महीनों में सैमसंग की ओर आ गए हैं।
हालांकि उन्होंने भर्ती किए जाने वाले लोगों की सही संख्या के बारे में कुछ भी नही कहा। पर उन्होंने कहा कि कंपनी हैंडसेट डिवीजन में अपने कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत और बढ़ाने की योजना बना रही है।
भारत में सैमसंग का संयंत्र नोएड़ा में है और कंपनी महंगे मॉडलों की मांग आयात कर के पूरा कर देती है। सैमसंग के मुताबिक साल 2008 में भारत के बाजार में लगभग 10 करोड़ मोबाइल सेट की जरुरत होगी। सैमसंग की निगाह भारतीय बाजार में लगभग 15 लाख सेट बेचने की तरफ है।
दत्त ने बताया कि कंपनी हर श्रेणी में अपने मोबाइल सेट उतारेगी। कंपनी की योजना अपने कुछ नए उपकरण भी भारतीय बाजार में उतारना चाहती है।
नोकिया के अधिकारियों ने एसी किसी भी बात से अनभिज्ञता जताई है। कंपनी ने कहा कि नोकिया वैश्विक स्तर पर बहुत मजबूत ब्रांड है। वक्त के किसी भी मोड़ पर ऐसे लोगों की कोई कमी नही है जो नोकिया के प्राइओरिटी डीलर बनना चाहते हैं।
अपने वितरकों को मुनाफा और सफलता दिलाना भी कंपनी की जिम्मेदारी है और कंपनी इसे बखूबी निभाती आई है और आगे भी निभाएगी।
सैमसंग के मुताबिक बेहतर वितरण कंपनी को मजबूती प्रदान करेगा और रिटेल सहयोगियों तक जल्दी पहुंचने में मदद करेगा। इससे बाजार में कंपनी की पहुंच लगभग 85 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। अभी सैमसंग की भारतीय बाजार में पहुंच 55 फीसदी है।
सैमसंग ने हाल ही में भारत में कम कीमत वाला मोबाइल गुरु100 के नाम से उतारा है। इसकी कीमत मात्र 2000 रुपये है। कंपनी आने वाले मोबाइल एशिया में संगीत, व्यापार और जीवनशैली जैसी कई श्रेणियों में मोबाइल उतारने वाली है।
इसके साथ ही कंपनी मोबाइल सेवा देने वाली आइडिया, एयरटेल, बीएसएनएल जैसी कंपनियों के साथ भी गठजोड़ करने वाली है। इस गठजोड़ के बाद मोबाइल सेट के साथ कनेक्शन भी मिलेगा। हालांकि अभी किसी भी कंपनी के साथ इस पर कोई समझौता नही हुआ है। 

Advertisement
First Published - March 6, 2008 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement