facebookmetapixel
Advertisement
महाराष्ट्र में जमीन धोखाधड़ी होगी खत्म, अब ब्लॉकचेन तकनीक से होगा जमीनों का पंजीकरण और टोकनाइजेशनक्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई

रोहित जावा संभालेंगे HUL की कमान, संभालेंगे MD और CEO का पदभार

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 8:25 PM IST

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने रोहित जावा को अपना नया प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया है। वह 27 जून से संजीव मेहता की जगह लेंगे, जो 10 साल तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

जावा 1 अप्रैल को कंपनी के नामित सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक के तौर पर काम शुरू करेंगे। वह यूनिलीवर साउथ एशिया के अध्यक्ष भी होंगे। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि वह यूनिलीवर लीडरशिप एक्जीक्यूटिव (ULE) में शामिल होंगे।

HUL ने कहा, ’56 साल के जावा फिलहाल लंदन में यूनिलीवर के ट्रांसफॉर्मेशन प्रमुख हैं। वहां उन्होंने जनवरी 2022 से दशक में एक बार होने वाला यूनिलीवर का ट्रांसफॉर्मेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। वह 1988 में प्रबंधन प्रशिक्षु के तौर पर HUL से जुड़े थे। उन्होंने भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और उत्तर एशिया में कारोबार को लगातार आगे बढ़ाया है।’

कंपनी ने कहा, ‘उत्तर एशिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष और यूनिलीवर चीन के चेयरमैन के तौर पर उन्होंने चीन में यूनिलीवर को प्रतिस्पर्धी, मुनाफे वाला और टिकाऊ कारोबार बनाया। दुनिया भर में यूनिलीवर के लिए चीन अब तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।’

यूनिलीवर फिलिपींस के चेयरमैन के तौर पर उन्होंने फिलिपींस को यूनिलीवर के शीर्ष 10 बाजारों में से शुमार कर दिया।

कंपनी ने कहा, ‘पारंपरिक बाजार की ताकत को डिजिटल प्रौद्योगिकी और भविष्य के अनुकूल कारोबारी मॉडल के साथ जोड़ देने की रोहित की क्षमता उन्हें HUL को वृद्धि के अगले दौर में ले जाने के लिए बिल्कुल सटीक व्यक्ति बनाती है।’

62 साल के मेहता ने अक्टूबर 2013 में HUL के एमडी एवं सीईओ का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में कंपनी का कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 17 अरब डॉलर से चार गुना बढ़कर 75 अरब डॉलर हो गया।

मेहता ने ‘डायल अप द बिग क्यू’ और ‘विनिंग इन मेनी इंडियाज’ जैसे कायाकल्प करने वाले कई कारोबारी कार्यक्रम शुरू किए, जिससे कारोबार अधिक उपभोक्ता केंद्रित, चुस्त और मजबूत बन गया। उनके कार्यकाल में ही जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर का विलय HUL में हुआ था, जो देश में सबसे बड़े एफएमसीजी विलय-अ​धिग्रहण सौदों में शुमार है।

HUL के गैर-कार्यकारी चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा, ‘संजीव ने अपनी दूरदर्शिता से HUL को दमदार प्रदर्शन के साथ भविष्य के अनुकूल कंपनी बनाया। पिछले साल फिक्की के अध्यक्ष के रूप में संजीव ने भारतीय उद्योग में अहम योगदान किया।

अपने जुनून, संकल्प और अंतहीन ऊर्जा के जरिये उन्होंने ऐसा कारोबार खड़ा कर दिया है जो और भी ऊंचाई तक जाने को तैयार है।’ उन्होंने कहा, ‘भारत में रोहित का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्हें एशियाई कारोबार की अच्छी समझ है। रोहित HUL के प्रदर्शन को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।’

HUL ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर रंजय गुलाटी को 1 अप्रैल से अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त करने की भी घोषणा की है।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 8:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement