facebookmetapixel
Advertisement
IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मदद

राइट्स की इकाई को मिला 3 गीगावॉट के प्रबंधन का ठेका

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:10 PM IST

राइट्स लिमिटेड की अनुषंगी आरईएमसीएल को भारतीय रेलवे से तीन गीगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र की निविदा, स्थापना, निगरानी और प्रबंधन का बड़ा काम मिला है। इस संयंत्र की स्थापना रेलवे की खाली जमीन पर की जाएगी।
इस परियोजना को एक-एक गीगावॉट के तीन हिस्सों में बांटा गया है। समूची परियोजना 2022-23 तक पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि एक-एक गीगावॉट के पहले और तीसरे चरण का विकास डिजाइन, निर्माण, वित्त, परिचालन और स्थानांतरण के तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में किया जाएगा। दूसरा चरण रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लि. (आरईएमसीएल) के स्वामित्व मॉडल पर आधारित होगा। इसमें केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम निवेश योजना के तहत पूंजीगत सब्सिडी भी दी जाएगी। राइट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और आरईएमसीएल के चेयरमैन राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि यह आरईएमसीएल को निविदा, स्थापना व सौर बिजली प्रबंधन का सबसे बड़ा काम मिला है।    

Advertisement
First Published - June 5, 2020 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement