facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में उतरेगी रीन्यू पावर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:13 PM IST

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी रीन्यू पावर ने हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए मिस्र की सरकार के साथ 8 अरब डॉलर के निवेश करार पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन (एमओयू) के मुताबिक रीन्यू पावर सालाना 20,000 टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लिए 8 अरब डॉलर के निवेश से संयंत्र स्थापित करेगी।
नई दिल्ली में मिस्र के दूतावास ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि भारतीय कंपनी रीन्यू पावर स्वेज नहर
आर्थिक क्षेत्र में एक परियोजना विकसित करेगी। रीन्यू पावर भी हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने वाली भारतीय कंपनियों की जमात में शामिल हो गई है। इससे पहले देश के दो दिग्गज उद्योगपतियों गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी ने हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में भारी-भरकम निवेश की घोषणा की थी।
रीन्यू पावर के चेयरमैन सुमंत सिन्हा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में उद्योगों को कार्बन मुक्त करने के लिए हरित हाइड्रोजन ईंधन बेहद अहम है और हमारी इच्छा इस क्षेत्र की शीर्ष कंपनी बनना है।

Advertisement
First Published - July 29, 2022 | 12:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement