facebookmetapixel
Advertisement
‘बाजार में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा जायंट क्रैश’, रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी चेतावनीSummer pulses sowing: गर्मियों के सीजन में दलहन फसलों का रकबा 16% बढ़ा, उड़द ने पकड़ी रफ्तारExplainer: समुद्र में तैरती गैस फैक्ट्री! कैसे फ्लोटिंग LNG बदल रही है दुनिया में गैस की सप्लाई का खेल?MP Economic Survey: मध्य प्रदेश की आर्थिक समीक्षा पेश, 16.69 लाख करोड़ रुपये पहुंचा जीएसडीपीभारत में तेजी से विकसित हो रहा है ड्रोन इकोसिस्टम, 38,500 से ज्यादा ड्रोन रजिस्टर्ड‘AI बनेगा विकसित भारत 2047 का आधार’, धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को दी AI अपनाने की सलाहExplainer: AI से खेती का समाधान! किसानों के लिए वरदान कहा जा रहा Bharat-VISTAAR क्या है?मुंबई में मिले मोदी-मैक्रों: द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलिPSU Banks पर म्युचुअल फंड्स बुलिश, जनवरी में निवेश 3 साल के हाई पर; SBI को सबसे ज्यादा फायदाबिहार को IT हब बनाने की कोशिश? CIPL के साथ सरकार ने किया MoU साइन, खुलेगा वर्ल्ड-क्लास AI सेंटर

Reliance भारत में खबरों में सबसे ज्यादा दिखने वाली कंपनी, SBI दूसरे नंबर पर

Advertisement

रिलायंस का 2023 के लिए न्यूज स्कोर 96.46 है। यह 2022 के लिए 92.56 था, जो 2021 में समाचार स्कोर 84.9 था।

Last Updated- December 20, 2023 | 6:47 PM IST
Reliance Industries - RIL

राजस्व, मुनाफा और बाजार मूल्यांकन के मामले में भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) खबरों में रहने वाली भारत की कंपनियों में शीर्ष पर बनी हुई है। विजिकी न्यूज स्कोर की 2023 की रैंकिंग में यह जानकारी दी गई है।

विजिकी की न्यूज स्कोर रिपोर्ट के अनुसार, इस रैंकिंग में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दूसरे स्थान पर, उसके बाद HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और भारती एयरटेल लिमिटेड हैं।

विजिकी का न्यूज स्कोर उद्योग का पहला एकीकृत मीट्रिक है जो समाचार दृश्यता को मापता है। स्कोर समाचार की मात्रा, शीर्षक उपस्थिति, प्रकाशनों की पहुंच और पाठकों की संख्या से निर्धारित होता है।

रिलायंस के न्यूज स्कोर में सुधार

रिलायंस ने विजिकी की स्थापना के बाद से पिछले चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष इसकी वार्षिक रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रिलायंस ने पिछले साल की तुलना में अपने न्यूज़ स्कोर में सुधार किया है। रिलायंस का 2023 के लिए न्यूज स्कोर 96.46 है। यह 2022 के लिए 92.56 था, जो 2021 में समाचार स्कोर 84.9 था।

मासिक विश्लेषण से पता चला कि जून से नवंबर, 2023 तक पिछले छह महीनों में से तीन महीनों के लिए आरआईएल का समाचार स्कोर 98 से ऊपर था।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 6:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement