facebookmetapixel
Advertisement
मधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट मेंभारत की पानी कंपनियों का अगला बाजार देश में नहीं, पश्चिम एशिया में?AI डेटा सेंटर की दौड़ में भारत के सामने बिजली की बड़ी चुनौती, एक रैक को चाहिए 40 से 130 किलोवाटटाटा के शेयरों में आज कौन चमका, कौन फिसला? जेफरीज की पसंद बने ये 4 स्टॉक्समहंगाई के मोर्चे पर राहत! जुलाई में WPI घटकर 9.78%, खाने-पीने की चीजों और ईंधन के भाव पड़े नरमडोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड

‘AI बनेगा विकसित भारत 2047 का आधार’, धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को दी AI अपनाने की सलाह

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने युवाओं से AI अपनाने की अपील करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य, मजबूत अर्थव्यवस्था और वैश्विक नेतृत्व की राह में AI निर्णायक भूमिका निभाएगा

Last Updated- February 17, 2026 | 7:11 PM IST
Dharmendra Pradhan
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान | फाइल फोटो

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को AI की पूरी शक्ति इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ही वो जरिया है, जिसके दम पर भारत 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा कर लेगा।

नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधान ने ये बातें कहीं। उन्होंने जोर दिया कि देश का सामूहिक लक्ष्य 2047 तक एक मजबूत और विकसित अर्थव्यवस्था बनना है, और AI इसमें सबसे बड़ा रोल अदा करेगा।

शिक्षा में AI का बड़ा योगदान

प्रधान ने बताया कि AI को शिक्षा से जोड़ने से देश उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग पर आधारित अर्थव्यवस्था की तरफ तेजी से बढ़ पाएगा। AI की मदद से पढ़ाई-लिखाई आसान और प्रभावी बनेगी, जिससे युवा बेहतर स्किल्स के साथ तैयार होंगे।

Also Read: भारत में AI सेक्टर में 2 साल में $200 अरब निवेश की उम्मीद, टेलेंट और जिम्मेदार उपयोग पर जोर: अश्विनी वैष्णव

युवा पीढ़ी से गहरा जुड़ाव जरूरी

मंत्री ने अगली पीढ़ी से अपील की कि वे AI के साथ और गहराई से जुड़ें। भारत की बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक जटिलताओं को समझने, अपनी समृद्ध इतिहास और विरासत को जानने में भी AI बहुत कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा प्रोफेशनल AI का इस्तेमाल करके खुद को शिक्षित करें, सशक्त बनें और नई-नई क्रांतिकारी पहल शुरू करें।

डरने की बजाय अपनाओ बदलाव

प्रधान ने युवाओं को AI के ढेर सारे अवसरों को समझने और उसे गले लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डरने की जगह इस बदलाव को अपनाना चाहिए। यूनिवर्सिटी, स्टार्टअप और बड़ी कंपनियां मिलकर AI के लिए एक बड़ा विजन तैयार करें। युवाओं की अगुवाई में भारत जल्द ही दुनिया का AI आधारित ज्ञान केंद्र बनकर उभरेगा।

मंत्री ने दोहराया कि 21वीं सदी में भारत ज्ञान-आधारित समाज बनने की ओर बढ़ रहा है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत अब वैश्विक AI के क्षेत्र में लीडर बनने की मजबूत तैयारी कर रहा है।

Advertisement
First Published - February 17, 2026 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement