facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Reliance Infrastructure: आरइन्फ्रा जुटाएगी 2,930 करोड़ रुपये

Advertisement

10-10 लाख डॉलर के 350 एफसीसीबी तक जारी किए जाने का प्रस्ताव है

Last Updated- October 01, 2024 | 10:55 PM IST
Reliance Infra's plan to raise Rs 6,000 crore gets shareholders' approval Reliance Infra की 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को शेयरधारकों की मंजूरी मिली

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (आरइन्फ्रा) के निदेशक मंडल ने 35 करोड़ डॉलर (2,930 करोड़ रुपये) जुटाने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। कंपनी ने कहा है कि वह वैश्विक वैकल्पिक निवेश फर्म वर्डे इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स एलपी की सहयोगी वीएफएसआई होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफसीसीबी) जारी करेगी।

10-10 लाख डॉलर के 350 एफसीसीबी तक जारी किए जाने का प्रस्ताव है। ये एफसीसीबी अनसिक्योर्ड होंगे और 10 साल की परिपक्वता अवधि के साथ सालाना 5 प्रतिशत की कूपन दर से जुड़े होंगे। इन एफसीसीबी को 330 रुये प्रति शेयर के हिसाब से इक्विटी शेयर में तब्दील किया जाएगा।

मंगलवार की बैठक में, बोर्ड ने कंपनी और अपनी सहायक इकाइयों के सभी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (ईसॉप) को भी मंजूरी दी। ईसॉप में 10 रुपये प्रति शेयर मूल्य के 2.6 करोड़ पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर प्रदान करने का प्रावधान है।

स्वीकृत कोष उगाही 3,014 करोड़ रुपये मूल्य के तरजीही निर्गम और 3,000 करोड़ रुपये पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) से अलग है। इन निर्गमों की घोषणा कंपनी ने 19 सितंबर को की थी। इससे पहले 18 सितंबर को कंपनी ने अपना कर्ज 3,831 करोड़ रुपये से घटाकर 475 करोड़ रुपये करने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement