facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

भारतीय सिंगर सोनू निगम ने किराये पर दी प्रॉपर्टी, हर महीने होगी इतनी कमाई

पहले साल हर महीने 19 लाख रुपये किराया मिलेगा, इसके बाद हर साल मासिक किराये में 5.26 फीसदी वृद्धि होगी। सोनू निगम को 5 साल के दौरान 12.62 करोड़ रुपये किराये के रूप में मिलेंगे

Last Updated- December 04, 2025 | 3:10 PM IST
sonu nigam
File Image

भारतीय प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने मुंबई में कमर्शियल यूनिट किराये पर दी है, जिससे उन्हें हर महीने लाखों की कमाई होगी। यह यूनिट मुंबई के सांताक्रुज ईस्ट में स्थित है। यह जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेजों का हवाला देते हुए Square Yards ने साझा की। यह रेंट एग्रीमेंट दिसंबर 2025 में पंजीकृत हुआ।

सोनू निगम को कितना मिलेगा किराया?

IGR दस्तावेजों के अनुसार यह कमर्शियल स्पेस सांताक्रुज ईस्ट के Trade Centre BKC में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 4,257 वर्ग फुट (करीब 395 वर्ग मीटर) है। इस सौदे पर 3.27 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी, 1,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस और 90 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किया गया। Square Yards के विश्लेषण के मुताबिक रेंट एग्रीमेंट 5 वर्षों के लिए है। पहले वर्ष का किराया 19 लाख रुपये प्रतिमाह रहेगा। दूसरे वर्ष में 5.26 फीसदी बढ़ोतरी के साथ किराया 20 लाख रुपये हो जाएगा। तीसरे वर्ष में 21 लाख रुपये, चौथे वर्ष में 22.05 लाख रुपये और पांचवें वर्ष में 23.15 लाख रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। निगम को पूरे लीज अवधि में कुल किराया 12.62 करोड़ रुपये मिलेगा।

क्यों खास है सांताक्रुज ईस्ट?

सांताक्रुज ईस्ट मुंबई का एक तेजी से विकसित हो रहा रियल एस्टेट हब है, जहां आवासीय और वाणिज्यिक दोनों तरह की परियोजनाओं की मजबूत मांग है। यहां की कनेक्टिविटी वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लोकल ट्रेन नेटवर्क, मेट्रो, और चत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कारण यह व्यवसायों के लिए आकर्षक लोकेशन बनता है। साथ ही, BKC, कलिना, अंधेरी और विले पार्ले जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों की नजदीकी इसकी मांग को और बढ़ाती है।

कौन हैं सोनू निगम?

सोनू निगम भारत के सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी प्लेबैक गायकों में से एक हैं। तीन दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने कई भाषाओं में हिट गीत दिए हैं और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार सहित अनेक सम्मान प्राप्त किए हैं। “सूरज हुआ मद्धम”, “कल हो ना हो”, “अभी मुझ में कहीं” जैसे उनके गीत आज भी श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हैं। प्लेबैक सिंगिंग के अलावा वे लाइव कंसर्ट, कंपोज़िंग, टीवी रियलिटी शो में जजिंग और स्वतंत्र संगीत परियोजनाओं से भी लगातार सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

First Published - December 4, 2025 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट