रियल एस्टेट

Oberoi Realty ने दिल्ली-एनसीआर में किया प्रवेश,गुरुग्राम में करीब 15 एकड़ जमीन खरीदी

ओबेरॉय रियल्टी के अनुसार, ‘‘यह लेनदेन कंपनी के एनसीआर क्षेत्र में प्रवेश का प्रतीक है।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- November 20, 2023 | 10:35 AM IST

ओबेरॉय रियल्टी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) संपत्ति बाजार में प्रवेश करते हुए लक्ज़री आवास परियोजना विकसित करने के लिए गुरुग्राम में 597 करोड़ रुपये में करीब 15 एकड़ जमीन खरीदी है।

मुंबई स्थित कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने ‘‘ हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-58 में 59,956.20 वर्ग मीटर के बराबर करीब 14.816 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए आइरियो रेजिडेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के साथ बिक्री समझौता किया है।’’

ओबेरॉय रियल्टी के अनुसार, ‘‘यह लेनदेन कंपनी के एनसीआर क्षेत्र में प्रवेश का प्रतीक है।’’

First Published : November 20, 2023 | 10:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)