facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Housing Sales: देश के 8 प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च में घरों की बिक्री 19% घटी, कीमतों में उछाल बनी वजह

Advertisement

रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी प्रॉपटाइगर ने बुधवार को कहा कि संपत्ति की बढ़ती कीमतों और धीमी वृद्धि दर ने खरीदारों को सावधानी बरतने के लिए मजबूर कर दिया है।

Last Updated- April 16, 2025 | 2:50 PM IST
Hous rent

Housing Sales: देश के आठ प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही में घरों की बिक्री सालाना आधार पर 19% घटकर 98,095 यूनिट रह गई। ऊंची कीमतों और नई परियोजनाओं की कम पेशकश इसकी मुख्य वजह रही। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी प्रॉपटाइगर ने बुधवार को कहा कि संपत्ति की बढ़ती कीमतों और धीमी वृद्धि दर ने खरीदारों को सावधानी बरतने के लिए मजबूर कर दिया है। प्रॉपटाइगर, आरईए इंडिया का हिस्सा है जिसके पास हाउसिंग डॉट कॉम का भी स्वामित्व है। रियल एस्टेट सलाहकार ने अपनी रिपोर्ट ‘रियल इनसाइट’ में कहा, कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली (जनवरी-मार्च) तिमाही में नई पेशकश में 10% की गिरावट आई, क्योंकि डेवलपर ने बाजार की स्थिति के साथ समायोजन बैठाने की कोशिश की।

कीमतों में भारी उछाल ने बिक्री घटी

हाउसिंग डॉट कॉम तथा प्रॉपटाइगर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ग्रुप) ध्रुव अग्रवाल ने कहा, ‘‘कीमतों में भारी उछाल ने बिक्री पर अपना प्रतिकूल प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। वैश्विक व्यापार युद्ध के कारण अब नई अनिश्चितता सामने आ रही है। ऐसे में खरीदारों का निवेश को लेकर सतर्क रुख अपनाना स्वाभाविक है, खासकर रियल एस्टेट जैसी क्षेत्रों में..’’

Also read: PhonePe का नया UPI Circle फीचर, अब बिना बैंक अकाउंट भी करें डिजिटल पेमेंट

प्रॉपटाइगर के आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु में जनवरी-मार्च में बिक्री 13% बढ़कर 11,731 यूनिट, चेन्नई में 8% बढ़कर 4,774 यूनिट हो गई। केवल बेंगलुरु और चेन्नई ही दो ऐसे शहर हैं जहां बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अहमदाबाद में मकानों की बिक्री जनवरी-मार्च में 17% घटकर 10,730 यूनिट, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 16% घटकर 8,477 यूनिट, हैदराबाद में 26% घटकर 10,647 यूनिट, कोलकाता में 1% घटकर 3,803 यूनिट, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 26% की गिरावट के साथ 30,705 यूनिट और पुणे में 25% घटकर 17,228 यूनिट रह गई।

दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद तथा फरीदाबाद और मुंबई महानगर क्षेत्र में मुंबई, नवी मुंबई तथा ठाणे शामिल हैं। समीक्षाधीन अवधि में नई परियोजनाओं की पेशकश 1,03,020 यूनिट्स से 10% घटकर 93,144 यूनिट रह गई। ये आंकड़ों केवल नए मकानों की बिक्री से संबंधित है। इसमें पुराने मकानों की पुन: बिक्री के आंकड़े शामिल नहीं है।

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement