facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

देश के 7 प्रमुख शहरों में बीते साल घरों के निर्माण 8% बढ़कर 4.35 लाख इकाई पर: Anarock

रियल एस्टेट परामर्शक कंपनी एनारॉक (Anarock) ने कहा कि बेहतर बिक्री से रियल एस्टेट कंपनियों के नकदी प्रवाह में सुधार हुआ है।

Last Updated- February 18, 2024 | 3:13 PM IST
Housing price
Representative Image

देश के सात प्रमुख शहरों में पिछले साल घरों का निर्माण आठ प्रतिशत बढ़कर 4.35 लाख इकाई पर पहुंच गया है। रियल एस्टेट परामर्शक कंपनी एनारॉक (Anarock) ने कहा कि बेहतर बिक्री से रियल एस्टेट कंपनियों के नकदी प्रवाह में सुधार हुआ है।

एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 4,35,045 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 4.02 लाख घर बनाए गए थे। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में पिछले साल 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,43,500 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 1,26,720 इकाई का रहा था।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली (एनसीआर) में पिछले साल 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,14,280 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 86,300 घरों का निर्माण हुआ था। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘साल 2023 में आवास बिक्री 2022 के पिछले उच्चस्तर को पार कर गई है। यह 2024 में भी मजबूत बनी रहेगी।’’

पुणे में पिछले साल 23 प्रतिशत गिरावट के साथ 65,000 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 84,200 घर बनाए गए थे। बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में संयुक्त रूप से पिछले साल 87,190 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 81,580 इकाई का था। कोलकाता में पिछले साल 25,075 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 23,190 घरों का निर्माण हुआ था।

एनारॉक ने कहा कि घरों के निर्माण का यह आंकड़ा 2017 के बाद सबसे ऊंचा है। साल 2017 में 2,04,200 घरों, 2018 में 2,46,140 घरों, 2019 में 2,98,450 घरों, 2020 में 2,14,370 घरों, 2021 में 2,78,650 घरों का निर्माण पूरा हुआ था।

First Published - February 18, 2024 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट