facebookmetapixel
Advertisement
Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछे

आरकॉम-ऐमिरेट्स के जुड़ेंगे तार!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:16 PM IST

अनिल धीरुभाई की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (आर-कॉम) सऊदी अरब की कंपनी एमिरेट्स टेलीकम्युनिकेशन के साथ गठजोड़ करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस समझौते से सालाना 1500 करोड़ रुपये का कारोबार होगा।


उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह तक यह करार हो जाएगा। पिछले साल ऐमिरेट्स टेलीकम्युनिकेशन ने भारत की दूरसंचार कंपनी स्वान टेलीकॉम में अपनी 45 फीसदी हिस्सेदारी  4140 करोड़ रुपये में खरीदी थी।

इस करार से आरकॉम की मजबूती का पता चलता है, जिसने 2 अरब डॉलर में 13 सर्किलों में जीएसएम सेवा का लाइसेंस प्राप्त किया है। कंपनी अपनी पहली टेलीकॉमोपोरेशन वर्ष 2009 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में लाने की योजना बना रही है।

हालांकि आरकॉम के आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है, ‘ हमलोग देश में बेहतरीन बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए अन्य ऑपरेटरों से बातचीत कर रहे हैं।’ पिछले साल स्वान टेलीकॉम ने भारत संचार निगम लिमिटेड से रोमिंग के लिए समझौता किया था।

हालांकि इस समझौते की काफी आलोचना भी हुई थी, जिसमें यह कहा गया था कि बीएसएनएल ने उस कंपनी से हाथ मिलाया है, जिसने अभी तक अपना ऑपरेशन शुरू भी नहीं किया है।

अप्रैल 2008 में सरकार ने सक्रिय और निष्क्रिय सभी तरह के टेलीकॉम स्पेस के लिए टावर साझीदारी की अनुमति दे दी थी।

पहले छोटी कंपनियां टावर लगाने की हैसियत नहीं होने की वजह से अपनी सेवा शुरू नहीं कर पाती थी।

Advertisement
First Published - January 16, 2009 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement