facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

सरकारी बैंक जुटाएंगे 6 अरब डॉलर : फिच

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:12 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की योजना इक्विटी पूंजी में 6 अरब डॉलर जुटाने की है लेकिन यह रकम कोविड-19 महामारी के कारण उपजे आर्थिक संकट से अनुमानित जोखिमों को समाप्त करने के लिए अपर्याप्त है। फिच रेटिंग के मुताबिक आर्थिक झटकों को सहने के लिए उन्हें सरकार से अतिरिक्त पूंजी समर्थन की दरकार होगी। रेटिंग एजेंसी ने यह भी चेताया है कि सरकार की ओर से अपने कुछ बैंकों में अपनी बड़ी शेयरधारिता में कमी लाने पर जमाकर्ताओं के विश्वास को चोट पहुंच सकती है। ऐसा होने पर संभवत: नकारात्मक रेटिंग की कार्रवाई हो सकती है क्योंकि उनकी दीर्घावधि रेटिंग सरकारी समर्थन पर पर टिकी होती है।  कई बड़े सरकारी बैंकों ने हाल ही में पूंजी बाजार से ताजी इक्विटी में कुल मिलाकर करीब 6 अरब डॉलर जुटाने की घोषणा की है। रेटिंग एजेंसी ने एक वक्तव्य में कहा कि सरकारी बैंक पहले से ही शेयर बाजार के दबावग्रस्त मूल्यों और कमजोर निवेशक रुचि के कारण महत्त्वपूर्ण क्रियान्वयन जोखिमों का सामना कर रहे हैं। यदि प्रस्तावित पूंजी पूरी तरह से जुटा ली जाती है तब भी इससे सरकारी बैंकों के मौजूदा कॉमन इक्विटी टियर (सीईटी1) अनुपातों में केवल करीब 100-150 आधार अंक ही जुड़ेंगे। हमारी उच्च दबावग्रस्त परिदृश्य के तहत इससे कुछ अंतरिम पूंजी राहत मिल सकती है।

Advertisement
First Published - July 28, 2020 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement