facebookmetapixel
Advertisement
FASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह

PSU bank ने शेयरधारकों को दिया 145% का बंपर डिविडेंड, Q4 में कमाया ₹4,567 करोड़ का मुनाफा

Advertisement

PNB ने मार्च तिमाही में 4567 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, डिविडेंड देने की तैयारी में जुटी बैंक

Last Updated- May 07, 2025 | 3:57 PM IST
PNB

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने मार्च तिमाही (Q4 FY2025) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही बैंक ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है। एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक, पीएनबी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 145 फीसदी डिविडेंड की सिफारिश की है। 145 फीसदी डिविडेंड का मतलब है कि हर 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2.90 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। हालांकि, यह भुगतान शेयरधारकों की मंज़ूरी के बाद ही होगा जो बैंक की आगामी एजीएम (Annual General Meeting) में ली जाएगी।

बैंक ने बताया कि 24वीं एजीएम शुक्रवार, 27 जून 2025 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में डिविडेंड को मंज़ूरी दी जाएगी। फिलहाल, बैंक ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। यह तारीख बाद में तय की जाएगी और इसकी जानकारी एक्सचेंज को दी जाएगी।

Also Read | टायर बनाने वाली कंपनी ने जारी किया रिजल्ट, Q4 में मुनाफा 31% उछला; निवेशकों को 2290% डिविडेंड का तोहफा

मार्च तिमाही में 51% की जबरदस्त बढ़त

मार्च 2025 तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 51% की छलांग लगाकर 4567 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3019 करोड़ रुपये था। यानी साल-दर-साल (YoY) आधार पर बैंक का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी हल्की बढ़ोतरी के साथ 3% बढ़कर 10,757 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 10,363 करोड़ रुपये था।

8000 करोड़ रुपये तक पूंजी जुटाएगा बैंक

PNB बोर्ड ने एक और अहम फैसला लिया है। बैंक अब 2025-26 में 8000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाएगा। यह फंड दो हिस्सों में जुटाया जाएगा – 4000 करोड़ रुपये तक के एडिशनल टियर-I बॉन्ड्स और 4000 करोड़ रुपये तक के टियर-II बॉन्ड्स के ज़रिए। यह पूंजी एक या अधिक किस्तों में जुटाई जा सकती है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement