facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

टायर बनाने वाली कंपनी ने जारी किया रिजल्ट, Q4 में मुनाफा 31% उछला; निवेशकों को 2290% डिविडेंड का तोहफा

Advertisement

कंपनी भारत की सबसे बड़ी टायर निर्माता है। यह वैश्विक स्तर पर शीर्ष 20 टायर निर्माताओं में शामिल है। यह भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर टायर सप्लायर भी है।

Last Updated- May 07, 2025 | 3:44 PM IST
Share Price

Dividend Stocks: टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी एमआरएफ के शेयर बुधवार (7 मई) को कारोबार के दौरान लगभग 5 प्रतिशत चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी वित्त वर्ष 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही नतीजे जारी करने के बाद आई है।

एमआरएफ ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि मार्च तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 498 करोड़ रहा। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹379.5 करोड़ था। ऑपरेशंस रेवेन्यू में वृद्धि की वजह से कंपनी के मुनाफे में इजाफा हुआ है। मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.7 फीसदी बढ़कर 6,944 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹6,215 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का परिचालन लाभ (EBITDA) ₹1,043 करोड़ तक पहुंच गया और EBITDA मार्जिन 14.3 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया।

ALSO READ: 900% डिविडेंड का ऐलान; खाद बनाने वाली कंपनी ने रिकॉर्ड और पेमेंट डेट तय की

MRF Dividend 2025

एमआरएफ (MRF) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 229 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यह पहले दिए गए 6 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त है।

एमआरएफ ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया, ”बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये की वैल्यू प्रति शेयर पर 229 रुपये (2290%) के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी पहले ही 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए 3 रुपये (30%) प्रत्येक के दो अंतरिम डिविडेंड का ऐलान और भुगतान कर चुकी है। इस तरह, 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कुल डिविडेंड 10 रुपये की वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 235 रुपये (2350%) का डिविडेंड बनता है।

एमआरएफ के बारे में

एमआरएफ भारत की सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी है। यह वैश्विक स्तर पर शीर्ष 20 टायर निर्माताओं में शामिल है। यह भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) टायर आपूर्तिकर्ता भी है, जो दोपहिया वाहनों से लेकर फाइटर जेट तक के लिए टायर बनाती है। कंपनी की उत्पादन इकाइयां तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली, तिरुवोट्टियूर और अरकोनम, केरल के कोट्टायम, गोवा के पोंडा, आंध्र प्रदेश के मेडक और पांडिचेरी में स्थित हैं।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement