facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

प्रवर्तक समूह की फर्मों ने शेयरों के बदले लिया कर्ज चुकाया : JSPL

Last Updated- April 06, 2023 | 9:18 PM IST
Jindal Steel and power

जिंदल स्टील ऐंड पावर ने गुरुवार को कहा कि नवीन जिंदल व उनके परिवार के स्वामित्व वाली प्रवर्तक समूह की कंपनियों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शेयरों के बदले लिया गया पूरा कर्ज चुका दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, नवीन जिंदल समूह की प्रवर्तक समूह कंपनियां ओपीजे ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, ओपलिना सस्टेनेबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और गगन इन्फ्राएनर्जी लिमिटेड ने शेयरों  के बदले लिया गया पूरा बकाया चुका दिया है।

इस पुनर्भुगान के जरिये नवीन जिंदल समूह के शेयरों के बदले अब कोई कर्ज नहीं रह गया है। अक्टूबर 2018 के दौरान शेयरों के बदले सर्वोच्च लोन करीब 1,140 करोड़ रुपये था। कंपनी के सूत्रों ने कहा कि हालिया भुगतान 136 करोड़ रुपये का हुआ।

बयान में कहा गया है कि कर्ज का पुनर्भुगतान समूह की ​​डीलिवरेजिंग रणनीति का हिस्सा है।

पिछले कुछ वर्षो में जेएसपीएल का कुल कर्ज घटा है। वित्त वर्ष 2019 में जेएसपीएल पर शुद्ध‍ कर्ज 39,137 करोड़ रुपये था और वित्त वर्ष 23 के नौ महीने में 7,090 करोड़ रुपये रह गया है। यह जानकारी वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के नतीजे से मिली।

कंपनी भले ही कर्ज घटा रही हो लेकिन उशकी बढ़त की योजना पटरी पर है। जेएसपीएल ने वित्त वर्ष 2026-27 तक विस्तार पर 24,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च का खाका खींचा है।

First Published - April 6, 2023 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट