facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदादुनिया में तनाव घटते ही कौन से शेयर खरीदें और किनसे बनाएं दूरी? ग्लोबल ब्रोकरेज की नई स्ट्रैटेजीक्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिक

‘प्लेसमेंट तो करेंगे, भुगतान नहीं’

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:37 PM IST

बैंकिंग, वित्तीय और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनियों ने मंदी से आजिज आकर भारतीय प्रबंधन संस्थान से परिसर नियुक्तियों के लिए लगने वाली फीस को हटाने की मांग की है।


दरअसल आईआईएम के छात्रों की नियुक्ति के लिए परिसर में जाने वाली कंपनियों को संस्थान को एक निश्चित फीस चुकानी पड़ती है।

आईआईएम अहमदाबाद में प्लेसमेंट विभाग के को-ऑर्डिनेटर मिहिर लाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हम प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियों की सुविधा के लिए अपने प्लेसमेंट फीस के  ढांचे में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं।’

परिसर नियुक्तियों के दौरान आईआईएम दो स्तर पर फीस लेते हैं। इसमें भागीदारी और नियुक्तियों के लिए फीस ली जाती हैं। यह फीस इस पर भी निर्भर करती है कि कौन सी कं पनी किस नंबर पर नियुक्ति के लिए आ रही है।

उदाहरण के लिए आईआईएम-बेंगलुरु प्लेसमेंट के पहले दिन आने वाली कंपनी से 1 लाख रुपये भागीदारी और 1 लाख रुपये नियुक्ति फीस लेता है ।

हालांकि दिन बढ़ने के साथ ही फीस घटती जाती है। जैसे नियुक्तियों के तीसरे दिन संस्थान सिर्फ 1 लाख रुपये नियुक्ति फीस ही लेता है।

आईआईएम बेंगलुरु ने भी कंपनियों की ओर से इस तरह की मांग आने की पुष्टि की है। संस्थान अपने निदेशक मंडल की बैठक में इस बात पर विचार करेगा।

आईआइएम बेंगलुरु में प्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर सौरव मुखर्जी ने बताया, ‘हम इस बात को समझते हैं कि इस समय कंपनियों के लिए काफी बुरे हालात हैं। लेकिन हम भी पूरी तरह से इस फीस को माफ नहीं कर सकते हैं। यह मांग बिल्कुल अव्यावहारिक है।’

 भारतीय प्रबंधन संस्थानों का कहना है कि इस फीस को पूरी तरह से समाप्त करना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है। दरअसल, संस्थानों को होने वाली कमाई में इसकी हिस्सेदारी 5 फीसदी होती है। इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल परिसर पर होने वाले खर्च में किया जाता है।

आईआईएम-अहमदाबाद को इस फीस से सालाना लगभग 2 करोड़ रुपये की कमाई होती है। जबकि बाकी प्रबंधन संस्थानों के लिए यह आंकड़ा 50-80 लाख रुपये के बीच है।

Advertisement
First Published - January 13, 2009 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement