facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Power Stock में बन सकता है 33% तक मुनाफा, कंपनियों के ग्रोथ प्लान पर ब्रोकरेज की नजरें

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के अनुसार, CESC अगले पांच सालों में हर साल करीब 15% की दर से नेट प्रॉफिट (PAT) बढ़ा सकती है।

Last Updated- September 09, 2025 | 3:16 PM IST
Power Stocks ACME solar

कोलकाता की पावर कंपनी CESC ने निवेशकों के सामने अपने आगामी ग्रोथ प्लान का खुलासा किया है। कंपनी अगले पांच सालों में रिन्यूएबल एनर्जी और डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर में विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके तहत CESC 3 GW तक सोलर पावर उत्पादन की क्षमता विकसित करेगी, जिससे FY29 तक 3.2 GW और FY32 तक 10 GW रिन्यूएबल कैपेसिटी हासिल करने का टारगेट रखा गया है। कुल कैपेक्स 300 अरब रुपये का रहेगा, जिसमें 60 अरब रुपये डिस्ट्रिब्यूशन, 230 अरब रुपये रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स और 30 अरब रुपये सोलर मैन्युफैक्चरिंग में निवेश किए जाएंगे।

Also Read: Miniratna PSU ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय की, जानिए कब और कितनी रकम मिलेगी

तो सवाल ये है कि CESC का यह ग्रोथ प्लान निवेशकों के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? नीचे पढ़ें और जानें कि एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग और ICICI सिक्योरिटीज ने इस पर क्या राय दी है।

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग का नजरिया

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के अनुसार, CESC अगले पांच सालों में हर साल करीब 15% की दर से नेट प्रॉफिट (PAT) बढ़ा सकती है। इसमें सबसे बड़ा योगदान कंपनी के डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर से 8%, थर्मल पावर एसेट्स से 4% और रिन्यूएबल यूनिट्स से 5 अरब रुपये का रहने का अनुमान है।

हालांकि, एंटीक ने थोड़ा सावधानी से अनुमान लगाया है। उनका मानना है कि मालेगांव में डिस्ट्रिब्यूशन का सुधार धीमा रह सकता है और रिन्यूएबल सेक्टर से उतना ज्यादा मुनाफा नहीं आएगा। इसलिए उन्होंने FY25-28 तक 11% PAT ग्रोथ का अनुमान रखा है।

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने CESC को BUY रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 203 रुपये बताया है। यानी कि निवेशकों को मौजूदा प्राइस 155 रुपये के मुकाबले 31% तक रिटर्न मिल सकता है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी के लिए अगले कुछ सालों के महत्वपूर्ण कारक (कैटालिस्ट्स) में UP डिस्कॉम टेंडर में जीत और रिन्यूएबल एसेट्स के लिए पावर प्रोक्योरमेंट एग्रीमेंट (PPA) हासिल करना शामिल हैं।

ICICI सिक्योरिटीज का नजरिया

ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, CESC ने अपने ‘Growth Vision 2030’ के तहत अगले पांच सालों में अपने मुनाफे को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कंपनी ने 320 अरब रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इसमें 230 अरब रुपये रिन्यूएबल एनर्जी, 60 अरब रुपये डिस्ट्रिब्यूशन और 30 अरब रुपये सोलर पावर निर्माण के लिए खर्च होंगे।

ICICI का मानना है कि CESC सिर्फ अपने बिजनेस को बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यूपी डिस्कॉम्स के टेंडर्स जीतकर अपनी मार्केट हिस्सेदारी भी बढ़ाएगी। यूपी की डिस्कॉम्स के नुकसान (AT&C लॉस) 30% से ज्यादा हैं और यहां लगभग 17.5 मिलियन कस्टमर्स हैं, जिनकी खपत करीब 65 BU है। अगले कुछ सालों में यूपी में पांच बड़े डिस्कॉम टेंडर्स आने की उम्मीद है।

ICICI सिक्योरिटीज ने CESC को BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 204 रुपये रखा है। कंपनी का मौजूदा प्राइस ₹153 है। इस लिहाज से निवेशकों को 33% का अपसाइड मिल सकता है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी के विस्तार और नए प्रोजेक्ट्स से लंबी अवधि में मुनाफा बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

First Published - September 9, 2025 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट