facebookmetapixel
Advertisement
आरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?

BofA के अपग्रेड के बाद Paytm के शेयरों में तेजी

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 10:03 PM IST
Paytm

वन 97 कम्युनिकेशंस (Paytm) के शेयरों में गुरुवार को छह प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई। भुगतान उद्योग में इसकी प्रमुख स्थिति का हवाला देते हुए बोफा सिक्योरिटीज द्वारा अपग्रेड किए जाने के बाद शेयरों में मजबूती आई।

ब्रोकर ने अब 885 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ इस शेयर पर ‘खरीद’ रेटिंग दी है, जो मौजूदा स्तर से 15 प्रतिशत अधिक है। पेटीएम के शेयर में 6.2 प्रतिशत की मजबूती आई, जो करीब तीन महीने का शीर्ष स्तर है और यह 772 रुपये पर बंद हुआ, जो 23 अगस्त, 2022 के बाद का सबसे सर्वाधिक स्तर है।

बोफा ने एक नोट में कहा है कि हम पेटीएम को एसएमई मर्चेंट के परिदृश्य में दबदबे वाली अच्छी स्थिति में पा रहे हैं, जहां साउंडबॉक्स के जरिये सब्सक्रिप्शन मॉडल मर्चेंट जुड़ाव में सुधार कर रहा है।

नोट में कहा गया की हमें इस बात की उम्मीद है कि ‘बाय नाउ, पे लेटर’ (बीएनपीएल)/व्यापारिक उधारी में पेटीएम की रफ्तार जारी रहेगी, हालांकि ऐसा मंदी गति से होगा। ब्रोकर का मानना है कि भुगतान क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कम होने से भी पेटीएम को मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement