facebookmetapixel
Advertisement
4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रेपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?

पेटीएम मनी ने शुरू की आईपीओ निवेश सेवा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:44 PM IST

डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म पेटीएम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई पेटीएम मनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में निवेश की सेवा शुरू की है। इससे निवेशकों को आईपीओ में तुरंत भाग लेने की सुविधा मिलेगी। इसके जरिये निवेशक यूपीआई आईडी के माध्यम से ताजा आईपीओ के लिए आवेदन कर सकेंगे और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने बैंक खाते को लिंक कर सकेंगे। कंपनी सभी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 3 से 4 दिनों के टर्नअराउंड समय के लिए यूपीआई बुनियादी ढांचे का फायदा उठा रही है।
पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा, ‘भारतीय स्टार्टअप परिवेश में पूंजी बाजार में उतरने के लिए काफी आकांक्षा है। अब तमाम कंपनियां सार्वजनिक सूचीबद्धता के साथ निवेशकों से पूंजी जुटाना चाहती हैं। इसी प्रकार निवेशक भी तेजी से अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने के इच्छुक हैं। इससे एक बड़ा अवसर पैदा होता है और हम लोगों के लिए इस प्रक्रिया को कहीं अधिक सुगम बनाने का इरादा रखते हैं।’
यह सेवा पेटीएम मनी वेबसाइट और ऐप दोनों पर उपलब्ध है। यह आईपीओ विंडो के तहत बोली लगाने के आवेदन में बदलाव करने, रद्द करने या नए सिरे से आवेदन करने के लिए एक इंटरफेस प्रदान करती है। इसके तहत आगामी आईपीओ को ट्रैक करने, कंपनी के इतिहास एवं विवरण को देखने, मसौदे को डाउनलोड करने और पिछले आईपीओ के प्रदर्शन की जांच करने में निवेशकों को समर्थ बनया गया है।
श्रीधर ने कहा, ‘निकट भविष्य में हम आईपीओ फंडिंग, डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग, मार्जिन फाइनैंस और निवेश को सहज एवं सुविधाजनक बनाने के लिए अन्य मूल्यवद्र्धक सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहे हैं।’
आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च से नवंबर के बीच एनएसई और बीएसई दोनों प्लेटफॉर्म पर 12 आईपीओ सूचीबद्ध हुए और इनके जरिये 24,973 करोड़ रुपये जुटाए गए। कुछ सफल आईपीओ में से एसबीआई काड्र्स, रोसारी बायोटेक और हैप्पीएस्ट माइंड शामिल हैं।

ओमेगा सेकी लाएगी इलेक्ट्रिक वाहन
ओमेगा सेकी मोबिलिटी की योजना कई इलेक्ट्रिक वाहन लाने की है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी का इरादा अगले दो साल में दोपहिया, चार-पहिया कार्गो वाहन और एक ट्रैक्टर सहित कई इलेक्ट्रिक वाहन लाने का है। दिल्ली के एंगलियन ओमेगा समूह की इकाई ओमेगा सेकी की योजना देश के विभिन्न हिस्सों में विनिर्माण कारखाने लगाने की भी है। ओमेगा सेकी के दिल्ली/एनसीआर में कई विनिर्माण संयंत्र हैं। कंपनी की योजना अगले साल के अंत तक देशभर में अपनी डीलरशिप की संख्या 200 तक करने की है। एंगलियन ओमेगा ग्रुप के चेयरमैन उदय नारंग ने कहा कि कंपनी ने इन परियोजनाओं पर शुरुआत में 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।     भाषा

Advertisement
First Published - November 30, 2020 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement