facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Paytm सलाहकार समिति कंपनी के साथ नियम-शर्तों पर कर रही है चर्चा: SEBI के पूर्व अध्यक्ष Damodaran

Advertisement

Paytm Crisis: वन97 कम्युनिकेशंस द्वारा गठित सलाहकार समिति नियम-शर्तों से संबंधित मामलों पर कंपनी के साथ बातचीत कर रही है।

Last Updated- February 26, 2024 | 3:02 PM IST
Paytm
Representative Image

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई के बाद मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस द्वारा गठित सलाहकार समिति नियम-शर्तों से संबंधित मामलों पर कंपनी के साथ बातचीत कर रही है।

पैनल के प्रमुख और शेयर बाजार नियामक सेबी के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन ने रविवार को पेटीएम से अपने जुड़ाव के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, “हम सलाहकार समिति के नियम-शर्तों से संबंधित मामलों पर समूह से बातचीत कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पैनल के सदस्य बाहरी सलाहकार हैं और फिलहाल पेटीएम आरबीआई के साथ बातचीत कर रहा है।

आरबीआई ने 31 जनवरी को आदेश जारी करते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड में आगे जमा, लेनदेन या टॉप-अप रोकने के लिए कहा था। केंद्रीय बैंक ने इसकी समयसीमा अब बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है।

पेटीएम ने नौ फरवरी को दामोदरन की अध्यक्षता में एक समूह सलाहकार समिति गठित करने की घोषणा की थी। अनुपालन को मजबूत करने और नियामकीय मामलों पर कंपनी को सलाह देने के लिए समिति गठित की गई है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement