facebookmetapixel
कर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में वित्त मंत्री का एक एलान और निवेशकों के डूब गए ₹9 लाख करोड़, समझें पूरा मामला6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीच

देश में कुछ ही संघर्षरत विमानन कंपनियां बचीं: SpiceJet

स्पाइसजेट ने दिल्ली उच्च न्यायालय में की समय बढ़ाने की अपील, नकदी संकट के बीच 26.7 लाख डॉलर के बकाये का भुगतान लंबित

Last Updated- August 23, 2024 | 11:16 PM IST
SpiceJet

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष कहा कि देश में केवल कुछ ही विमानन कंपनियां रह गई हैं (किफायती विमानन कंपनियों के रूप में), इंडिगो और हम। साथ ही उसने इस बात पर भी जोर दिया कि वह भारत में चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच सक्रिय बनी रहने के लिए संघर्ष कर रही है।

दिल्ली उच्च न्यायालय का यह खंडपीठ फ्रांस की कंपनियों – टीम फ्रांस 01 एसएएस और सनबर्ड फ्रांस 02 एसएएस से किराये पर लिए गए तीन इंजनों के मामले में एकल पीठ के आदेश के खिलाफ स्पाइसजेट की अपील पर सुनवाई कर रहा था। नकदी की कमी से जूझ रही विमानन कंपनी ने अदालत को बताया कि वह 30 सितंबर तक 10 लाख डॉलर की मासिक किस्त के साथ-साथ 16 लाख डॉलर का अतिरिक्त भुगतान भी करेगी।

विमानन कंपनी के वकील ने कहा कि 12 अगस्त तक बकाया राशि के लिए 26.7 लाख डॉलर की चूक मानी गई है और बकाया राशि का भुगतान करने के लिए 30 सितंबर तक समय बढ़ाने की मांग की गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी योजना 35.7 करोड़ डॉलर की राशि जुटाने की है।

इंजन किराये पर देने वाली कंपनियों ने दिसंबर में स्पाइसजेट के खिलाफ मुकदमा दायर किया था औ इंजनों के लिए दो करोड़ डॉलर से अधिक का बकाया मांगा था। हालांकि अदालत ने विमानन कंपनी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर उनके पास भुगतान करने के लिए वित्तीय साधन होते, तो विमानन कंपनी अदालत में अपना बचाव नहीं कर रही होती।

अदालत ने कहा ‘आप किसी और की संपत्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं और आप किराया चुकाए बिना इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। वह (इंजन किराय पर देने वाली कंपनी) उस संपत्ति को किराये पर देने वाले कारोबार में है, भले ही वह आज इंजन हो या घर। कौन सी अदालत आपको भुगतान किए बिना संपत्ति का इस्तेमाल करने की अनुमति देती है?’

First Published - August 23, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट