facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

15 दिन में जवाब देगी ओला इलेक्ट्रिक

Advertisement

डिलीवरी में विलंब और कमजोर कस्टमर सर्विस समेत 9,948 शिकायतों पर सीसीपीए का नोटिस

Last Updated- October 08, 2024 | 10:48 PM IST
Ola Electric Q4 results

ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार की रात स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि उसे केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) से कारण बताओ नोटिस मिला है और वह 15 दिन की समय सीमा के अंदर अपना जवाब सौंपेगी। कंपनी ने कहा कि नोटिस से उसकी वित्तीय, परिचालन या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी। कंपनी का शेयर मंगलवार को दिन के निचले स्तर से संभलकर 95.41 रुपये पर बंद हुआ।

सीसीपीए ने 1 सितंबर 2023 से 30 अगस्त 2024 के बीच नैशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कंपनी के खिलाफ 9,948 शिकायतें दर्ज की थीं। ये शिकायतें डिलिवरी में विलंब और खराब वाहन से लेकर गुमराह करने वाले विज्ञापनों और कमजोर कस्टमर सर्विस के बारे में थीं। सीसीपीए ने ओला इलेक्ट्रिक को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है और ऐसा न करने पर कंपनी को नियामकीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक भाविश अग्रवाल और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस होने के बाद कंपनी के खिलाफ यह नोटिस जारी किया गया है।

कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटरों की आलोचना की और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पोस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग किया। अग्रवाल ने कामरा की टिप्पणियों को ‘पेड’ कमेंट्स बताकर पलटवार किया। सोमवार को ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 90.8 रुपये पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement