facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

नुवामा वेल्थ ने ओरावेल स्टेज में खरीदे 100 करोड़ रुपये के शेयर

Advertisement

ओयो के शुरुआती निवेशकों से शेयर खरीद, 53-60 रुपये प्रति शेयर के सौदे से संभावित मूल्यांकन 5.2 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है

Last Updated- December 13, 2024 | 10:02 PM IST
OYO

नुवामा वेल्थ ऐंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने शेयर बाजार में लेनदेन के जरिये ओयो की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज लिमिटेड में 53 रुपये प्रति शेयर की दर से 100 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि यह सौदा 53 रुपये प्रति शेयर की दर से हुआ है, जिससे ओयो का मूल्यांकन 4.6 अरब डॉलर हो गया है। नुवामा ने यह लेनदेन अपने निवेशकों, पारिवारिक कार्यालयों के एक समूह की तरफ से पूरा किया है।

एक सूत्र ने कहा, ‘शेयर ओयो के शुरुआती निवेशकों द्वारा पेश किए जा रहे हैं, जो आंशिक निकासी का अवसर देते हैं।’ सूत्रों के मुताबिक, इनक्रेड समेत अन्य संभावित खरीदारों के साथ भी शेयर खरीद को लेकर चर्चाएं अंतिम चरण में हैं। बाजार में 53-60 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर यह खरीदारी होने पर इसका संभावित मूल्यांकन 5.2 अरब डॉलर तक हो सकता है। एक सूत्र ने कहा कि ओयो के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह उसके 10 अरब डॉलर के अब तक हासिल उच्चतम मूल्यांकन से अभी भी काफी दूर है।

ओयो ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) की पहली तिमाही में लाभ अर्जित किया है। ओयो के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कर्मचारियों के साथ एक बैठक में यह जानकारी दी थी।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 10:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement