facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

NTPC का बड़ा दांव, 6,400 मेगावाट की परियोजनाओं के लिए 80,000 करोड़ का करेगी निवेश

नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में तीन नई परियोजनाओं के लिए 29,947.91 करोड़ रुपये का निवेश स्वीकृत किया गया है। इन परियोजनाओं की क्षमता भी 800 मेगावाट होगी।

Last Updated- November 06, 2024 | 7:20 AM IST
Arbitration award of Rs 1,981 crore against NTPC rejected NTPC के खिलाफ 1,981 करोड़ रुपये का मध्यस्थता फैसला खारिज
Representative image

देश की प्रमुख बिजली कंपनी एनटीपीसी ने अपने तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के तहत 800 मेगावाट क्षमता की तीन नई परियोजनाओं के लिए 29,344.85 करोड़ रुपये का निवेश मंजूर किया है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी।

गाडरवारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में भी होगी नई परियोजनाएं

एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने गाडरवारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 800 मेगावाट क्षमता वाली दो नई परियोजनाओं के लिए 20,445.69 करोड़ रुपये के निवेश को हरी झंडी दी है।

नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में बड़ा निवेश

नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में तीन नई परियोजनाओं के लिए 29,947.91 करोड़ रुपये का निवेश स्वीकृत किया गया है। इन परियोजनाओं की क्षमता भी 800 मेगावाट होगी।

एनटीपीसी की बढ़ती उत्पादन क्षमता

विद्युत मंत्रालय के अधीन एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी है। 30 सितंबर, 2024 तक एनटीपीसी समूह की स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता 76,443 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष के 73,824 मेगावाट से अधिक है। कंपनी की स्थापित क्षमता एकल आधार पर भी सितंबर, 2023 में 57,838 मेगावाट से बढ़कर सितंबर, 2024 में 59,168 मेगावाट हो गई है।

NTPC शेयर प्राइस

मंगलवार को, NTPC के शेयर 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 403.05 रुपये के स्तर पर कारोबार करते दिखे।

First Published - November 6, 2024 | 7:20 AM IST

संबंधित पोस्ट