facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दामManipal Health IPO: 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी मणिपाल हेल्थ, SEBI से मिली मंजूरी; चेक करें इश्यू से जुड़ी जरूरी बातेंQ1 से पहले ऑटो, FMCG, फार्मा और सीमेंट निवेशकों के लिए अलर्ट! नुवामा ने क्या कहा?TCS Q1 Results: आज आएंगे टीसीएस के नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान; जानिए क्या हैं ब्रोकरेज की उम्मीदेंStocks To Buy Today: आज खरीदें ये 3 शेयर! Siemens Energy, Chola Fin और EID Parry पर एक्सपर्ट हुए बुलिश; जानें टारगेट और स्टॉप लॉसOpening Bell: हरे निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार; IT और वित्तीय शेयरों में खरीदारीReliance Industries को SEBI की चेतावनी, कर्मचारियों की शेयर खरीद-बिक्री पर उठाए सवालCochin Shipyard OFS: सरकार कोचिन शिपयार्ड में बेचेगी हिस्सेदारी, बाजार भाव से सस्ते में मिलेंगे शेयरStocks To Watch Today: Torrent Pharma, Blue Jet Healthcare, RITES समेत इन शेयरों में आज दिख सकता है एक्शन

मुराता मैन्युफैक्चरिंग का चेन्नई इकाई के साथ भारत में प्रवेश

Advertisement

स्मार्टफोन से लेकर नासा के इंजेन्युटी मार्स हेलीकॉप्टर तक आप जो भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देखते हैं, उनमें से लगभग हरेक उपकरण में मुराता मैन्युफैक्चरिंग का कोई पुर्जा जरूर रहता है

Last Updated- August 08, 2025 | 10:05 PM IST
Manufacturing in India

आपकी जेब में मौजूद स्मार्टफोन से लेकर नासा के इंजेन्युटी मार्स हेलीकॉप्टर तक आप जो भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देखते हैं, उनमें से लगभग हरेक उपकरण में मुराता मैन्युफैक्चरिंग का कोई पुर्जा जरूर रहता है। मल्टीलेयर सिरैमिक कैपेसिटर के क्षेत्र में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली इस वैश्विक दिग्गज ने शुक्रवार को अपनी चेन्नई इकाई में विनिर्माण चालू करते हुए भारत में अपने सफर की शुरुआत की।

हालांकि शुरुआती चरण में आईफोन के पुर्जे बनाने वाली यह कंपनी मल्टीलेयर सिरैमिक कैपेसिटर की पैकेजिंग और शिपिंग पर विचार करेगी। लेकिन सूत्रों ने बताया कि भारत में विनिर्माण की उसकी और भी बड़ी योजना है। इसमें आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों, मॉड्यूल और उपकरणों का डिजाइन, विनिर्माण और बिक्री शामिल हो सकती है। भारत में मुराता का विस्तार उत्पादन में विविधता लाने और स्मार्टफोन, वाहन और औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक जैसे क्षेत्रों की बढ़ती मांग को पूरा करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

 इस जापानी कंपनी के पुर्जों का इस्तेमाल ऐपल, सैमसंग और सोनी जैसे वैश्विक ब्रांडों में व्यापक रूप से किया जाता है। यहां तक कि उसने नासा के मार्स हेलीकॉप्टर जैसी परियोजनाओं में भी योगदान दिया है। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने कहा, ‘यह भारत में मुराता की पहली इकाई है और उन्होंने चेन्नई को चुना है। यह निर्णय हमारे पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती को दर्शाता है। इस इकाई से जाहिर होता है कि हमारा इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र किस तरह असेंबली से लेकर अधिक मूल्य वाले पुर्जों के विनिर्माण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।’ मुराता का यह पहला भारतीय विनिर्माण संयंत्र तमिलनाडु के वनहब चेन्नई औद्योगिक पार्क में है। इसमें उसकी 3,500 वर्ग मीटर की इकाई है।

 

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement