facebookmetapixel
Advertisement
NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद

आधे से ज्यादा टेक HR कर्मचारी कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल, हर हफ्ते बचा रहे 70 मिनट

Advertisement

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि HR कर्मचारियों ने चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके हर सप्ताह लगभग 70 मिनट बचाया है।

Last Updated- June 19, 2023 | 3:11 PM IST
Free ChatGPT Go plan

टेक सेक्टर में काम कर रहे आधे से ज्यादा ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट (HR) कर्मचारी ट्रेनिंग, सर्वे, परफॉर्मेंस, रिव्यूस, भर्ती, कर्मचारी संबंध जैसे कार्यों के लिए AI chatbot चैटजीपीटी (ChatGPT) का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक सर्वें में यह सामना आया है।

वेरिफाइड राय लेने वाले प्लेटफार्म B2B Reviews के अनुसार, 10 में से एक से अधिक टेक एचआर कर्मचारियों ने यह भी कहा कि वे कंपनी छोड़ रहे कर्मचारियों की टर्मिनेशन संबंधी कार्यों के लिए भी ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं।

चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर कर्मचारियों ने हर सप्ताह बचाये 70 मिनट

इस सर्वे में टेक सेक्टर के 213 एचआर कर्मचारियों और 792 टेक कर्मचारियों ने इंडस्ट्री में उनके एचआर अनुभवों को लेकर अपनी राय रखी है। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि HR कर्मचारियों ने चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके हर सप्ताह लगभग 70 मिनट बचाया है।

वहीं, जनरल एचआर रिसोर्सिस को लेकर भाग लेने वाले 54 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि पेरोल सॉफ्टवेयर सबसे उपयोगी टेक टूल है। जबकि बैकग्राउंड चेक सॉफ्टवेयर को 42 प्रतिशत और एचआर एनालिटिक्स एवं रिपोर्टिंग को 41 प्रतिशत ने सबसे उपयोगी टेक टूल बताया।

इस बीच, लगभग 44 प्रतिशत छोटे व्यवसाय मालिकों ने कहा कि वे भविष्य में एआई क्षमताओं के कारण कम लोगों को नियुक्त करने की उम्मीद करते हैं।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement