facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

भारत में यात्री वाहनों के टायरों का प्रोडक्शन करना चाहती है मिशेलिन

Last Updated- April 16, 2023 | 3:23 PM IST
Apollo Tires exploring alternatives to natural rubber प्राकृतिक रबर के विकल्प तलाश रही अपोलो टायर्स

फ्रांस की प्रमुख टायर कंपनी मिशेलिन के समूह मुख्य कार्याधिकारी (CEO) फ्लोरेंट मेनेगॉक्स का कहना है कि वह भारत में यात्री वाहनों के टायरों के उत्पादन के बारे में सक्रियता से विचार कर रहे हैं। स्थानीय तौर पर टायरों की मैन्युफैक्चरिंग करने से टायर कंपनी को भारत में अपना परिचालन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सरकार के 2020 में आयात पर प्रतिबंध लगाने के बाद यहां कंपनी का परिचालन काफी सीमित रह गया है। टायर विनिर्माता कंपनी के 67 प्लांट हैं और यह 175 देशों में अपना व्यापार करती है। कंपनी वर्तमान में सिर्फ प्रीमियम बड़े आकार के टायर ही बेचती है, विशेषकर जिनका भारत में उपयोग किया जाता है।

सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2020 में मोटर कारों, बसों, लॉरी और मोटरसाइकिलों में उपयोग किए जाने वाले विशेष नए टायरों के आयात पर रोक लगा दी थी।

टायर कंपनियां अब सीमित आयात लाइसेंस के अंतर्गत देश में सिर्फ सीमित संख्या में टायरों का आयात कर सकती हैं, जबकि 2020 से पहले ऐसा नहीं था। मेनेगॉक्स ने कहा कि कंपनी समूह भारत को एक अच्छे विकासशील बाजार के रूप में देखता है।

First Published - April 16, 2023 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट