facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Meta का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अब तक का सबसे बड़ा दांव! AI स्टार्टअप Scale AI में $10 अरब निवेश की तैयारी

Advertisement

Meta, Scale AI में 10 अरब डॉलर निवेश की तैयारी कर रहा है, जिससे AI सेक्टर में उसकी पकड़ मजबूत होगी और ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में हलचल मच सकती है।

Last Updated- June 08, 2025 | 5:40 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Meta ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप Scale AI में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करने के लिए बातचीत कर रही है। अगर यह सौदा पूरा होता है, तो यह Meta का अब तक AI में सबसे बड़ा निवेश होगा और AI सेक्टर के इतिहास के सबसे बड़े प्राइवेट फंडिंग राउंड में से एक होगा। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

हालांकि, सौदे की शर्तों पर अभी बातचीत चल रही है और इसमें बदलाव हो सकता है। Meta और Scale AI ने इस चर्चा पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

क्या है Scale AI?

Scale AI की स्थापना 2016 में CEO एलेक्जेंडर वांग द्वारा की गई थी। Scale AI मशीन लर्निंग मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए जरूरी डेटा लेबलिंग सेवाओं में स्पेशलिटी रखती है। कंपनी ने तेजी से अपना विकास किया है और 2024 में कंपनी ने लगभग 87 करोड़ डॉलर की आय हासिल की। साल 2025 में इसे दोगुना कर 2 अरब डॉलर तक पहुंचाने की उम्मीद है।

मई 2024 तक, Scale AI का मूल्यांकन 1.38 अरब डॉलर था, जब Accel की अगुआई में 1 अरब डॉलर की सीरीज F फंडिंग हुई, जिसमें Amazon, Meta और Nvidia जैसे निवेशकों ने हिस्सा लिया था।

Scale AI और Meta ने पहले Defense Llama पर एक साथ काम किया है, जो Meta के Llama 3 आर्किटेक्चर पर आधारित एक बड़ा लैग्वेंज मॉडल है। इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बनाया गया है, जो सैन्य योजनाकारों और खुफिया विश्लेषकों को ऑपरेशनल प्लानिंग और खतरे के आकलन जैसे कामों में मदद करता है।

Also Read: फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta इतने हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, CEO जुकरबर्ग ने बताया क्यों हो रही छंटनी

Meta का AI में बड़ा निवेश

यह संभावित निवेश Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग की AI को कंपनी का मुख्य फोकस बनाने की योजना के हिसाब से है। जनवरी में, जुकरबर्ग ने 2025 में AI से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए 65 अरब डॉलर तक खर्च करने की योजना की घोषणा की थी, जिसमें बुनियादी ढांचे का विस्तार और टीम को बढ़ाना शामिल है।

Meta की AI विकास की रणनीति अब तक आंतरिक शोध और ओपन-सोर्स मॉडल पर केंद्रित रही है। लेकिन Scale AI में यह संभावित निवेश एक रणनीतिक बदलाव को दिखाता है। यह कदम Microsoft और Amazon जैसे अन्य टेक दिग्गजों की तरह है, जिन्होंने OpenAI और Anthropic जैसे AI स्टार्टअप्स में भारी निवेश किया है।

क्या होगा असर?

अगर यह निवेश होता है, तो यह Scale AI को AI क्षेत्र में और मजबूत करेगा और Meta की AI क्षमताओं को बढ़ाने के प्लान को और गहरा करेगा। इस सहयोग से राष्ट्रीय सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में AI तकनीकों का विकास तेज हो सकता है और उद्योग की प्रतिस्पर्धी गतिशीलता बदल सकती है।

Advertisement
First Published - June 8, 2025 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement