facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: बाजार में आज दिखेगा दबाव! GIFT Nifty लाल, लेकिन एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजीStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरी

Mega Networks कर रही मुंबई में AI सर्वर बनाने की तैयारी

Advertisement

मेगा नेटवर्क्स आधुनिक नेटवर्किंग समाधान प्रदाता है, जिसे भारत में स्वदेशी एआई सर्वर का उत्पादन करने के लिए जाना जाता है।

Last Updated- May 20, 2024 | 10:43 PM IST
Mega Networks

आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी मेगा नेटवर्क्स 100 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के साथ भारत में एआई सर्वर विनिर्माण के लिए मुंबई में इकाई लगाने के अंतिम चरण में है। मेगा नेटवर्क्स के मुख्य कार्य अधिकारी अमरीश पिपाड़ा ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘हम पहले से ही मुंबई में जमीन अधिग्रहण और अन्य जिम्मेदारियों को पूरा करने की अंतिम प्रक्रिया में हैं। इसलिए शायद इस महीने के आखिर तक या आने वाले महीने तक हम यह सौदा पूरा कर लेंगे।’

उन्होंने कहा कि कंपनी इस इकाई के लिए मशीनरी और सही तरह की प्रतिभा को अंतिम रूप दे रही है तथा इस साल के अंत तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अपने संयंत्र की उत्पादन क्षमता पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मेगा नेटवर्क्स आधुनिक नेटवर्किंग समाधान प्रदाता है, जिसे भारत में स्वदेशी एआई सर्वर का उत्पादन करने के लिए जाना जाता है।

इसकी एनवीडिया, इंटेल और एएमडी जैसी चिप क्षेत्र की दिग्गजों के साथ साझेदारी है। वित्त वर्ष 24 में 300 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज करने वाली कंपनी नई इकाई में 100 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है और वित्त वर्ष 25 में 30 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि की उम्मीद कर रही है।

पिपाड़ा ने कहा ‘हम भूमि अधिग्रहण, मशीनरी और अन्य खर्चों सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए पैसा आंतरिक स्रोत और दीर्घकालिक ऋण की वित्तीय सहायता से जुटाया जाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा इरादा आने वाले दो से तीन साल के दौरान राजस्व के मामले में 1,000 करोड़ रुपये की वृद्धि का है।’ नवंबर, 2023 में सर्वर विनिर्माण क्षेत्र की यह स्वदेशी कंपनी आईटी हार्डवेयर के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना 2.0 के लिए सरकार द्वारा चुनी गई 27 कंपनियों में से एक थी।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement