facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

मीडिया कंपनियों को त्योहारी सीजन से भी नहीं मिली राहत

Advertisement

जी एंटरटेनमेंट का विज्ञापन राजस्व वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत घटकर 940.6 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- February 13, 2025 | 10:38 PM IST
media and entertainment stocks

मीडिया कंपनियों को त्योहारी सीजन से मामूली राहत मिली। डिजिटल प्लेटफॉर्मों के प्रति लगातार झुकाव और प्रमुख क्षेत्रों में सुस्त डिस्क्रेशनरी खर्च की वजह से वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में संभावित विज्ञापन राजस्व वृद्धि प्रभावित हुई।

इन कंपनियों के विज्ञापन राजस्व में यह सुस्ती ऐसे समय आई है जब उन्होंने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर तिमाही) में अपने पारंपरिक विज्ञापन राजस्व में गिरावट दर्ज की थी और उम्मीद जताई गई कि त्योहारी सीजन उनके विज्ञापन राजस्व में मददगार साबित होगा।

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (जेईईएल) के उप मुख्य कार्याधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुंद गलगली ने कंपनी की एनालिस्ट कॉल में कहा, ‘हालांकि दीवाली के नजदीक अक्टूबर में हमने कुछ तेजी देखी। लेकिन नवंबर और दिसंबर में यह गति जल्द ही धीमी पड़ गई।’ उन्होंने कहा कि जी एंटरटेनमेंट के नजरिये से कमजोर खपत के प्रभाव और एफएमसीजी विज्ञापन खर्च में सुस्ती शहरी इलाकों और हिंदीभाषी क्षेत्रों में ज्यादा देखी गई। इसके विपरीत, दक्षिण हिस्से और अन्य भाषाओं के बाजार अभी भी अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जी एंटरटेनमेंट का विज्ञापन राजस्व वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत घटकर 940.6 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी के विज्ञापन खर्च में 4 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

इसी तरह, रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित नेटवर्क18 मीडिया ऐंड इन्वेस्टमेंट्स ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपने टीवी न्यूज व्यवसाय के लिए लिए विज्ञापन कारोबार में सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की। तिमाही आधार पर भी कंपनी का राजस्व मामूली बढ़ा। दिसंबर तिमाही में कलानिधि मारन के स्वामित्व वाली सन टीवी नेटवर्क का विज्ञापन राजस्व भी सालाना आधार पर 6.5 फीसदी घटकर 332.17 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement