facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Max Healthcare Q2: मुनाफा 1.9 फीसदी, रेवेन्यू 25.3 फीसदी उछला, शेयर में दिखा मूवमेंट

मैक्स हेल्थकेयर ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई—सितंबर 2024 तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1.9 फीसदी उछलकर 281.81 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- November 06, 2024 | 12:52 PM IST
Max Healthcare Q2: Net profit up 1.9% at Rs 281.81 cr, revenue rises 25%
Representative image

Max Healthcare Q2 Results: हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute) को दूसरी तिमाही (Q2 FY25) में कंसॉलिडेटेट नेट प्रॉफिट 1.9 फीसदी और रेवेन्यू 25.3 फीसदी उछला है. नतीजों के बाद बुधवार (6 नवंबर) को शेयर में मूवमेंट देखने को मिला। सपाट शुरुआत के बाद स्टॉक आधा फीसदी से ज्यादा उछल गया।

मैक्स हेल्थकेयर ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई—सितंबर 2024 तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1.9 फीसदी उछलकर 281.81 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी ने 276.68 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 25.3 फीसदी उछलकर 1,707 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,363 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि नई दिल्ली की इसकी तीन पार्टनर हेल्थकेयर फैसेलिटीज मैक्स बालाजी हॉस्पिटल, मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मैक्स साकेत सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कंसोलिडेटेड फाइनेशियल स्टेटमेंट्स में शामिल नहीं हैं।

कंपनी के इन्वेस्टर प्रजेंटेशन के अनुसार, अगर तीनों हॉस्पिटल्स को फाइनेंशियल रिजल्ट में शामिल किया जाए तो पूरी कंपनी का रेवेन्यू 2,119 करोड़ और नेट प्रॉफिट 349 करोड़ रुपये होगा।

Max Healthcare: शेयर में दिखी हलचल

नतीजों के बाद मैक्स हेल्थकेयर के स्टॉक में बुधवार को हरे निशान में 1049 रुपये पर कारोबार की शुरुआत हुई। 5 नवंबर 2024 को शेयर 1044 पर बंद हुआ था। इंट्राडे में दोपहर 12:25 बजे तक के कारोबार में स्टॉक ने 1053.15 का हाई और 1033.80 का लो बनाया. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो बीते एक साल में शेयर 75 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 2024 में अबतक स्टॉक 50 फीसदी से ज्यादा उछला है।

First Published - November 6, 2024 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट