facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

Maruti Suzuki ने मानेसर प्लांट से J&K तक पहली बार 100 से ज्यादा कारों की डिलीवरी कर रचा नया इतिहास

Advertisement

पहली खेप में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां शामिल थीं, जैसे ब्रेजा, डिजायर, वैगनआर और एस-प्रेसो

Last Updated- October 03, 2025 | 5:28 PM IST

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने पहली बार भारतीय रेलवे के जरिए जम्मू-कश्मीर तक अपनी गाड़ियां पहुंचाई हैं। शुक्रवार को कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

पहली खेप में 100 से ज्यादा गाड़ियां मानेसर प्लांट से अनंतनाग टर्मिनल तक पहुंचीं। यह सफर 850 किलोमीटर से ज्यादा का था, जिसमें गाड़ियां दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब नदी पुल को पार करके कश्मीर पहुंचीं।

ग्रीन लॉजिस्टिक्स की ओर बढ़ा कदम

मारुति सुजुकी ने इस कदम को ग्रीन लॉजिस्टिक्स की दिशा में एक बड़ी शुरुआत बताया है। कंपनी ने अपने मानेसर प्लांट के रेलवे साइडिंग से यह खेप भेजी। पहली खेप में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां शामिल थीं, जैसे ब्रेजा, डिजायर, वैगनआर और एस-प्रेसो। यह रेल लिंक उदयपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे इस साल शुरू किया गया था। इस प्रोजेक्ट का मकसद जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को बेहतर करना है।

Also Read: Maruti और Hyundai की छोटी कारों ने विदेशों में मचाई धूम

CEO ने PM मोदी को दिया धन्यवाद

मारुति सुजुकी के MD और CEO हिसाशी ताकेउची ने इस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि यह कदम कश्मीर में कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि इस रेल लिंक से पहले कश्मीर के सेब देश के बाकी हिस्सों में पहुंच रहे थे, और अब मारुति की गाड़ियां भी इस रास्ते से कश्मीर पहुंचेंगी।

सितंबर में मारुति सुजुकी ने कुल 1,89,665 गाड़ियां बेचीं। इसमें 1,35,711 गाड़ियां घरेलू बाजार में, 11,750 गाड़ियां अन्य कंपनियों को दी गईं, और 42,204 गाड़ियां निर्यात की गईं। कंपनी ने सितंबर में अपने अब तक के सबसे ज्यादा मासिक निर्यात का रिकॉर्ड भी बनाया। इसके अलावा, हाल ही में GST में कमी से ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। नवरात्रि के पहले आठ दिनों में ही कंपनी ने 1,65,000 गाड़ियों की रिकॉर्ड डिलीवरी की। मारुति सुजुकी का यह कदम न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि जम्मू-कश्मीर जैसे दूरदराज के इलाकों में कारों की पहुंच को भी आसान बनाएगा।

Advertisement
First Published - October 3, 2025 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement