facebookmetapixel
Advertisement
US-Iran Conflict: ट्रंप का दावा- कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है होर्मुज स्ट्रेट, ईरान पर अमेरिका के नए हवाई हमलेGold-Silver Outlook: सोना-चांदी में गिरावट जारी, अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल? एक्सपर्ट्स ने दी रायडेटा सेंटर, क्लाउड और फाइनेंशियल सर्विसेज होंगे Airtel के अगले ग्रोथ इंजन, 10 साल में ₹3.3 लाख करोड़ का निवेशUpcoming NFO: पैसा रखिए तैयार! अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए फंड, जानें किस स्कीम में क्या है खास?SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजना

Marlabs को डेटा, एआई कारोबार में 50% तक वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

मारलैब्स का कारोबारी ढांचा चार श्रेणियों - डेटा और एआई; उत्पाद इंजीनियरिंग, बुनियादी ढांचा; संयंत्र तथा प्रतिभा सेवाओं, जहां यह संसाधन उपलब्ध कराती है, में बंटा हुआ है।

Last Updated- August 19, 2024 | 10:33 PM IST
Millennials are now becoming mentors in Indian companies, teaching digital skills and new nuances of AI to senior executives भारतीय कंपनियों में अब मिलेनियल बन रहे मेन्टोर, वरिष्ठ अधिकारियों को सिखा रहे डिजिटल कौशल और AI की नई बारीकियां

अमेरिका की आईटी कंपनी मारलैब्स को अपने भारतीय केंद्रों से दमदार प्रदर्शन की वजह से अगले दो से तीन साल के दौरान अपनी डेटा और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) श्रेणी में 50 प्रतिशत तक इजाफे की उम्मीद है।

मारलैब्स के मुख्य कार्य अधिकारी थॉमस कोलिन्स ने कहा, ‘हमारी ज्यादातर केस स्टडीज भारत में तैयार की जाती हैं। अमेरिका में हम भले ही फ्रंट-एंडेड हों, लेकिन एआई इंजीनियरिंग या डेटा इंजीनियरिंग का मुख्य काम भारत में मारलैब्स में ही होता है। हमारी नई परियोजनाओं के अधिकांश कर्मचारी हमारे मुख्य स्थानों – बेंगलूरु और पुणे से हैं। अपेक्षाओं के अनुरूप कंपनी का लक्ष्य साल 2027 तक एआई-फर्स्ट कंपनी बनना है।

मारलैब्स का कारोबारी ढांचा चार श्रेणियों – डेटा और एआई; उत्पाद इंजीनियरिंग, बुनियादी ढांचा; संयंत्र तथा प्रतिभा सेवाओं, जहां यह संसाधन उपलब्ध कराती है, में बंटा हुआ है। कंपनी का डेटा और एआई कारोबार लगातार दो अंकों में वृद्धि कर रहा है। उत्पाद इंजीनियरिंग में उच्च स्तर पर एक अंक का इजाफ दिख रहा है।

जनवरी में कोलिन्स ने ऐलान किया था कि मारलैब्स की योजना अगले तीन साल के दौरान दोगुनी राजस्व वृद्धि हासिल करने के लिए भारत में करीब 500 कर्मचारियों को नियुक्त करने की है।

वर्तमान में कंपनी के देश में लगभग 1,500 कर्मचारी हैं। भारत पर ध्यान केंद्रित करते हुए कोलिन्स ने प्रतिभा पूल के लिहाज से देश के महत्व पर जोर दिया। एआई इंजीनियरों का एक बड़ा हिस्सा भारत के चार स्थानों – बेंगलूरु, मैसूर, कोच्चि और पुणे से है।

कोलिन्स ने कहा ‘परिचालन के लिहाज से भारत कंपनी का हृदय और केंद्र है। हम वैश्विक स्तर पर कंपनी का संचालन भारत से करते हैं। वित्त, मानव संसाधन, मार्केटिंग, आईटी वगैरह जैसे सहायक कार्य खास तौर पर बेंगलूरु में होते हैं। हम अपनी कंपनी की प्रगति के साथ-साथ उन टीमों को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

व्यापक आर्थिक स्तर पर अनुकूल हालात पर बात करते हुए कोलिन्स ने कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापक आर्थिक अनिश्चितता का असर अंतिम दो श्रेणियों में ज्यादा है क्योंकि पहली दो श्रेणियां हमारे ग्राहक के नवीन उत्पादों पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा, ‘पिछले 18 महीनों में एआई को काफी बढ़ावा मिला है। अलबत्ता कई ग्राहक रोजाना के परिचालन आधार लागत बचाना चाहते हैं। इसलिए यह हमारे लिए ज्यादातर फीका है क्योंकि इसमें एक तरफ वृद्धि है तो दूसरी तरफ कटौती।’

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement