facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

महिंद्रा चाकन में लगाएगी 1,500 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:28 PM IST

बहुद्देशीय और व्यावसायिक वाहन बनाने वाली कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (एमऐंडएम) पुणे में चाकन में अपनी नई परियोजना में 1500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पूंजी निवेश करेगी।


चाकन संयंत्र में कंपनी की कुल 4 हजार करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। इस संयंत्र में कंपनी की संयुक्त उद्यम कंपनी महिन्द्रा इंटरनेशनल के तहत मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य उत्पादों को घरेलू और वैश्विक बाजार में  खास रणनीति के तहत समय-समय पर उतारा जाएगा।


एमऐंडएम पहले ही इस संयंत्र के लिए 2,500 करोड़ रुपये तय कर चुकी है। महिन्द्रा समूह के चेयरमैन, केशब महिन्द्रा का कहना है, ‘एमऐंडएम के चाकन संयंत्र के लिए यह नया निवेश, न सिर्फ राज्य की आर्थिक वृध्दि में सहायता करेगा, बल्कि क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए नौकरी के अवसर भी पैदा करेगा।’


एमऐंडएम के ऑटोमोटिव क्षेत्र के अध्यक्ष, पवन गोयनका का कहना है, ‘हमने राज्य को अपने व्यावसायिक वाहनों को बाजार में उतारने के लिए प्लेटफॉर्म बनाने का निर्णय लिया है। 1,500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश से हम 3 लाख वाहन का क्षमता विश्व स्तरीय संयंत्र बना पाएंगे।’ चाकन संयंत्र के लिए अतिरिक्त निवेश कंपनी के 2010 तक के लिए 6,400 करोड़ रुपये के योजनाबध्द पूंजी व्यय का ही हिस्सा है।


अभी कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 3 लाख यूनिट है। चाकन संयंत्र के साथ कंपनी की क्षमता लगभग 6 लाख यूनिट हो जाएगी। इसमें से 2,250 करोड़ रुपये नए वाहनों के विकास के लिए राशि मुहैया कराने में लगाए जाएंगे, जिसमें इन्जिनो (प्रीमियम एसयूवी), एक पिक-अप वाहन शामिल है।


कंपनी गैर-कार बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए बहुउद्देशीय वाहनों में चार नए प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। इस खंड में कंपनी की दो सफलताएं-स्कॉर्पियो और बोलेरो के रूप में बाजार पर काबिज हैं।


इन्जिनो बहुद्देशीय वाहन (एमपीवी) है, जिसमें अभी तक लगभग 550 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है, जो स्कॉर्पियो के लॉन्च के 6 साल बाद कंपनी की सबसे महत्चाकांक्षी परियोजना है। यह प्रीमियम एसयूवी परियोजना पूरी तरह से एक नए लक्ष्य (14-18 लाख रुपये की कीमत के बीच) के लिए निर्धारित की गई है। कंपनी का इसके पीछे उद्देश्य हर वर्ष 60 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज करा रहे प्रीमियम एसयूवी के बाजार में उतरने का है।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 1:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement