facebookmetapixel
Advertisement
Mirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदो

L&T Technology Services को महाराष्ट्र सरकार से मिला 800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, शेयर ने पकड़ी रफ्तार

Advertisement

L&T Technology Services Share: सुबह 11:30 बजे तक, एलएंडटी टेक्नोलॉजी के शेयर बीएसई पर 1.56 फीसदी या 82.10 रुपये की तेजी के साथ 5,345 रुपये पर कारोबार करते दिखे।

Last Updated- March 15, 2024 | 11:50 AM IST
L&T Technology Services को मिला 10 करोड़ डॉलर का सौदा, महाराष्ट्र का साइबर सिक्योरिटी पर जोर, L&T Technology Services gets a deal worth 100 million dollars, Maharashtra's emphasis on cyber security
Representative Image

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (NSE: LTTS) के शेयरों में आज यानी शुक्रवार को शानदार उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर में बीएसई पर लगभग 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बता दें कि यह तेजी एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को महाराष्ट्र राज्य साइबर विभाग (Maharashtra State Cyber Department) से 800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिलने के बाद देखने को मिली।

सुबह 11:30 बजे तक, एलएंडटी टेक्नोलॉजी के शेयर बीएसई पर 1.56 फीसदी या 82.10 रुपये की तेजी के साथ 5,345 रुपये पर कारोबार करते दिखे।

यह भी पढ़ें: L&T को पश्चिम एशिया में मिला 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर

कंपनी को मिला 800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services) ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल जोखिम विश्लेषण केंद्र स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार से 10 करोड़ डॉलर (लगभग 800 करोड़ रुपये) का प्रोजेक्ट हासिल किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि प्रमुख अवसंरचना कंपनी एलएंडटी की इंजीनियरिंग सर्विस यूनिट ने राज्य के लिए एडवांस साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रदान करने, साइबर खतरों के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए फोरेंसिक साझेदार के रूप में केपीएमजी एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी (KPMG Assurance & Consulting Services LLP) के साथ गठजोड़ किया है।

कंपनी ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट भारत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, और एक यूनिट के नीचे एकीकृत साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक समाधानों के जरिए डिजिटल रूप से जुड़े स्मार्ट और सुरक्षित शहरों को विकसित करने की पहल का एक हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: पैरामाउंट ग्लोबल रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचेगी 13% हिस्सा

क्या है प्रोजेक्ट का उद्देश्य?

परियोजना का उद्देश्य एक परिष्कृत साइबर सिक्योरिटी सिस्टम को डिजाइन करना और एआई और डिजिटल फोरेंसिक टूल का लाभ उठाकर साइबर अपराध की घटनाओं और जांच को संबोधित करने के लिए एक पूरी तरह इक्विप्ड, साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम केंद्र की स्थापना करना है।

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ और प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा के अनुसार, यह सौदा कंपनी के लिए हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए अपनी पेशकशों को बढ़ाने के लिए मंच तैयार करेगा।

 

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement