facebookmetapixel
Advertisement
Max Healthcare, Medanta समेत इन 7 हेल्थकेयर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 से पहले बढ़ा भरोसाITR Filing 2026: 90% कार खरीदार नहीं जानते ये टैक्स रिफंड ट्रिक! Form 26AS से ऐसे वापस लें TCS का पैसाUS-ईरान तनाव का असर हॉर्मुज पर, जहाजों की आवाजाही थमीऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को PM मोदी का न्योता, CECA समझौते को जल्द पूरा करने पर दिया जोरLaser Power & Infra IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेटADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारत

लोहिया उत्तर प्रदेश में लगाएगा ई-व्हीकल संयंत्र

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:02 PM IST

बिजली चालित वाहनों के बाजार में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए 500 करोड़ रुपये वाला लोहिया समूह कुमाऊं क्षेत्र के औद्योगिक नगर काशीपुर में उत्पादन इकाई लगाने जा रहा है।


समूह उत्तराखंड में 150 करोड़ रुपये निवेश कर यह इकाई लगाएगी। माना जा रहा है कि यह इकाई जुलाई से उत्पादन शुरू कर देगी। इस इकाई में बिजली चालित स्कूटर और तिपहिया वाहनों का निर्माण किया जाएगा। हस्तशिल्प के उत्पादों के निर्यात के लिए मशहूर इस कंपनी ने बताया कि इस इकाई में भी लगभग 300 लोगों को रोजगार मिलेगा।


लोहिया समूह के उपाध्यक्ष आयुश लोहिया ने बताया कि ‘ई-स्कूटर और तिपहिया वाहन निर्माण क्षेत्र हमारे लिए बिल्कुल नया अनुभव है। हमें उम्मीद है कि हमें इस क्षेत्र में अच्छी शुरुआत मिलेगी।’ पहले चरण में कंपनी 25 हजार से 35 हजार रुपये की कीमत के स्कूटर तीन मॉडलों में लाँच करेगी। इन स्कूटरों का औसत माइलेज एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर होगा।


इस साल के अंत तक कंपनी इस इकाई में तिपहिया वाहनों का उत्पादन भी शुरू कर देगी। कंपनी इन तिपहिया वाहनों की कीमत 40 हजार से 50 हजार रुपये के बीच ही रखेगी। तिनहिया वाहनों का औसतन माइलेज 50 किलोमीटर प्रति चार्ज होगा। इस संयंत्र की कुल क्षमता सालाना 3 लाख वाहनों का निर्माण करने की है।


इस संयंत्र का 70 फीसदी हिस्सा दोपहिया वाहनों के निर्माण के लिए और 30 फीसदी हिस्सा तिपहिया वाहनों के निर्माण के लिए किया जाएगा। कंपनी शुरुआत में इन वाहनों को पंजाब, हरियाण, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में ही उतारेगी। धीरे धीरे कंपनी देश भर में अपने कदम बढ़ाएगी। इसके लिए कंपनी ने उत्तरी भारत में लगभग 50 डीलरों के साथ समझौता भी कर लिया है।

Advertisement
First Published - April 18, 2008 | 1:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement