facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

एलआईसी दिखाएगी और दम

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:55 AM IST

कोरोनावायरस की वजह से पूरे देश की आर्थिक तस्वीर बिगड़ गई है और तकरीबन सभी कंपनियों का कारोबार सिकुड़ रहा है मगर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को ऐसे माहौल में भी कारोबार बढऩे की उम्मीद है। कंपनी को भरोसा है कि वित्त वर्ष 2020-21 में उसका कारोबार बढ़ेगा और साल के अंत तक वह निर्धारित वित्तीय लक्ष्य हासिल कर लेगी।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 2.2 0करोड़ पॉलिसी बेचने और व्यक्तिगत बीमा में पहले साल के प्रीमियम के तौर पर 51,300 करोड़ रुपये हासिल करने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष में एलआईसी ने 2.19 करोड़ पॉलिसी बेची थीं और पहले साल के व्यक्तिगत बीमा प्रीमियम में उसे 51,288 करोड़ रुपये मिले थे।
अगर समूचे प्रीमियम संग्रह की बात करें तो अगस्त में एलआईसी ने पिछले साल अगस्त के मुकाबले 15.19 फीसदी वृद्घि दर्ज की है, जो उद्योग की 14.79 फीसदी की औसत वृद्घि से बेहतर है। लेकिन अगस्त में उसकी पॉलिसियों की संख्या 24.08 फीसदी घट गई। इस साल अप्रैल से अगस्त तक कंपनी ने करीब 45 लाख पॉलिसी बेची हैं, जिनका कुल प्रीमियम 71,415.18 करोड़ रुपये रहा। बीमा क्षेत्र की यह दिग्गज इक्विटी बाजार के सबसे बड़े निवेशकों में भी शुमार है और 31 अगस्त तक इसने शेयर बाजार में 40,769 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में 11,500 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा भी कमाया है। एलआईसी आमतौर पर बुनियादी रूप से मजबूत कंपनियों में ही रकम लगाती है।

Advertisement
First Published - September 15, 2020 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement