facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

झूठम ही झूठम

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:06 PM IST

देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी रातोंरात बर्बादी की कगार पर पहुंच गई। कंपनी की यह हालत और किसी से नहीं, बल्कि इस कंपनी को बनाने वाले कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन बी रामलिंग राजू के हाथों हुई।


पिछले महीने दिसंबर में मायटास समूह की दो कंपनियों को नहीं खरीद पाने की वजह से कंपनी ने कई उतार-चढ़ाव देखे। पहले तो कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका पर उंगली उठाई गई और उसके बाद बारी आई संस्थापक रामलिंग राजू की।

कंपनी के शेयरों की कीमत जहां तेजी से औंधे मुंह गिर रही थी, वहीं राजू के एक बयान ने निवेशकों, नियामकों और कंपनी के ग्राहकों-सभी की दुश्मनी मोल ले ली।

रामलिंग राजू ने तो अपना बयान देकर कह दिया कि कंपनी के वित्तीय आंकड़ों में उन्होंने धोखाधड़ी की है और अपनी इस गलती के लिए वे किसी भी तरह की कानूनी जंग और सजा के लिए तैयार हैं।

लेकिन इसका खामियाजा कंपनी को अपनी कीमत खोकर देनी पड़ी। कंपनी के शेयर बीएसई में शुक्रवार को लगभग 21 रुपये के स्तर तक लुढ़क आए। न सिर्फ इतना बल्कि कंपनी के दफ्तर में नियामक और दूसरी जांचकर्ता एजेंसियों ने अपने डेरे डाल लिए।

देश तो देश विदेशों में भी राजू की भूमिका पर सवाल उठाए गए। कुछ विशेषज्ञों ने तो सत्यम प्रकरण को भारतीय एनरॉन और राजू को भारतीय मैडॉफ की संज्ञा दे दी। रामलिंग राजू के बयान के बाद कंपनी की विश्वसनीयता पर कॉर्पोरेट दिग्गज भी बढ़ चढ़ कर बोल रहे है।

विप्रो के मुख्य वित्त अधिकारी सुरेश सेनापति ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा, ‘शेयरधारकों को गुमराह करने की किसी भी कोशिश की विप्रो आलोचना करती है। कॉर्पोरेट पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।’

इतना ही नहीं सेबी के पूर्व अध्यक्ष एम दामोदरन का कहना है, ‘सत्यम कॉर्पोरेट धोखा करने वाली पहली कंपनी नहीं है और न ही आखिरी। अब निवेशकों को खुद सतर्क रहना चाहिए और प्रशासन को भी हर कदम पर ध्यान रखना चाहिए।’

विदेशी मीडिया ने भी सत्यम कंप्यूटर्स की कम आलोचना नहीं की। ब्रिटेन के अखबार फाइनैंशियल टाइम्स ने कहा है, ‘खुलासा विश्व भर की सैकड़ों फर्च्यून 500 कंपनियों के लिए खतरे की घंटी है क्योंकि सत्यम के पास उनके महत्त्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर प्रणाली की जानकारियां मौजूद हैं।

इसके अलावा कई विदेशी अखबारों में कहा गया कि अब भारत की दूसरी आईटी कंपनियों के नतीजों पर भी निवेशकों की कड़ी नजर रहेगी।’

अमेरिका की दो कानूनी कंपनियां इजार्ड नोबेल एलएलपी और वायानेल और वायानेल एलएलपी ने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के खिलाफ ‘क्लास एक्शन’ कानूनी मुकदमा दायर किया है।

इन कंपनियों ने उन शेयरधारकों की ओर से यह मुकदमा दायर किया है, जिनके पास कंपनी की अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट (एडीआर) है। न सिर्फ इतना अब इन मामलों की सुनवाई पर रामलिंग राजू पर आरोप साबित किए जाएंगे।

हालांकि अपनी सफाई देते हुए राजू ने कहा है, ‘न मैंने और न ही प्रबंध निदेशक ने कंपनी में से एक भी रुपयाडॉलर नहीं लिया है और न ही बहीखातों में गलत परिणामों से वित्तीय मामले में कोई फायदा उठाया है।’

Advertisement
First Published - January 9, 2009 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement