facebookmetapixel
Explainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन इससे पहले का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौका

SpiceJet के इंजन जांच पाएंगी पट्टा कंपनियां, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

पट्टेदाता ने न्यायालय को बताया कि स्पाइसजेट उसके इंजन को कमजोर बना रही थी और 15 जनवरी को इंजन को परिचालन से अलग रखने के बाद भी लगातार इसका इस्तेमाल कर रही थी।

Last Updated- January 16, 2024 | 10:30 PM IST
SpiceJet

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को स्पाइसजेट के पट्टेदाता को उस इंजन का निरीक्षण करने की अनुमति दी जो उसने एयरलाइन को पट्टे पर दिया था। यह निरीक्षण इंजन को परिचालन से दूर किए जाने के समय और इसकी पुन: डिलिवरी के वक्त इंजन लीज फाइनैंस बीवी द्वारा किया जाएगा। न्यायालय ने स्पाइसजेट से इंजन के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने को भी कहा है।

पट्टेदाता ने न्यायालय को बताया कि स्पाइसजेट उसके इंजन को कमजोर बना रही थी और 15 जनवरी को इंजन को परिचालन से अलग रखने के बाद भी लगातार इसका इस्तेमाल कर रही थी। हालांकि स्पाइसजेट ने इस दावे का खंडन किया है।

स्पाइसजेट और इंजन लीज फाइनैंस बीवी ने पिछले साल अक्टूबर में अदालत को बताया था कि उनके बीच समझौता हो गया है। समझौते की शर्तों के अनुसार स्पाइसजेट जनवरी तक इंजन पट्टेदाता को 20 लाख डॉलर से ज्यादा का भुगतान करेगी।

इंजन पट्टेदाता ने कहा कि वह एयरलाइन के साथ इंजन लीज समझौता समाप्त नहीं करेगी और यदि स्पाइसजेट संबद्ध शर्तों का पालन नहीं करती है तो फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

स्पाइसजेट के अधिकारी ने अक्टूबर 2023 में कहा था, ‘स्पाइसजेट और इंजन लीज फाइनैंस कॉरपोरेशन एविएशन सर्विसेज ने अदालत से बाहर आपसी सहमति से अपना विवाद सुलझाने का निर्णय लिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष आज की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अदालत को सूचित किया कि समझौते की शर्तें मान ली गई हैं और उसके परिणामस्वरूप दोनों कानूनी टीमों ने स्थगन का अनुरोध किया है और न्यायालय ने इसे मंजूरी भी दे दी है।’

First Published - January 16, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट