facebookmetapixel
Advertisement
5 साल में SIP से 15-20 लाख की SUV खरीदें: कैश या डाउन पेमेंट, जानें सही प्लान8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा! इस राज्य में राशन कार्ड को लेकर बदले नियम, आय सीमा में हुई बड़ी बढ़ोतरीOla Electric Share: कभी ₹157 पर था, आज 26 रु पर आया; क्यों भंग हुआ निवेशकों का भरोसा?इंडिया-यूएस ट्रेड डील मार्च में साइन होने की संभावना, अप्रैल से हो सकती है लागू: गोयलअमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोक

LayOff: Oracle ने एक झटके में कंपनी से बाहर किए 3000 कर्मचारी, जानें क्या है वजह

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 11:12 AM IST
Oracle layoff

Oracle Layoff: दिग्गज आईटी कंपनी ओरेकल (Oracle) अपनी इलेक्ट्रॉनिक हेल्थकेयर रिकॉर्ड्स कंपनी कर्नेर (Cerner)में छंटनी शुरू कर दी है।

बता दें कि ओरेकल ने कर्नेर को पिछले साल जून 2022 में 2830 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था। इस डील के लिए आईटी कंपनी ने कैश में ही भुगतान किया था और इसमें 95 डॉलर प्रति शेयर का भाव तय हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार, ओरेकल Cerner से करीब 3000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

वहीं एक पूर्व कर्मचारी के मुताबिक, इस छंटनी के होने का सीधा असर मार्केटिंग, इंजीनियरिंग, अकाउंटिंग, लीगल और प्रोड्क्ट समेत सभी टीमों को हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Oracle ने Cerner में प्रमोशन करना भी बंद कर दिया है और न ही कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है। बता दें कि ओरेकल की इस कंपनी में कुल 28 हजार कर्मचारी थे।

ओरेकल ने इस रिपोर्ट पर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी साझा की है। बता दें कि क्लाउड सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिकॉर्ड डेटाबेस विकसित कर रहा है। इसमें मरीजों का पूरा रिकॉर्ड होगा और मरीजों का डेटा बिना उनकी मर्जी के किसी के साथ भी शेयर नहीं किया जाएगा।

इस बात का आश्वासन ओरेकल के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर लैरी एलिजन ने दिया है।

बता दें कि कर्नेर अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले डिजिटल इनफॉर्मेशन सिस्टम्स और हेल्थ सिस्टम्स को उपलब्ध कराती है। इसके अलावा, कंपनी की योजना है कि इसमें चश्मे और घर पर मेडिकल सर्विसेज लेने वाले मरीजों का भी डेटा जोड़ा जाए।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement