facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Layoff : अकॉउंटिंग कंपनी KPMG अमेरिका में लगभग 700 लोगों को नौकरी से निकालेगी

Last Updated- February 16, 2023 | 5:33 PM IST
lays off

अकॉउंटिंग कंपनी KPMG अमेरिका में लगभग 700 लोगों को नौकरी से निकाल रही है। यह संख्या कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग दो प्रतिशत है। 16 फरवरी को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा करने वाली KPMG दुनिया की चार सबसे बड़ी अकाउंटेंसी फर्मों में से पहली कंपनी है।

बता दें कि मंदी की आशंका के बीच हाल में कई फाइनेंशियल फर्मों ने नौकरियों में कटौती की है। इसमें प्रमुख वॉल स्ट्रीट बैंक, परिसंपत्ति प्रबंधक और फिनटेक शामिल है।

फाइनेंशियल टाइम्स ने कर्मचारियों को मिले ‘मेमो’ के हवाले से कहा कि केपीएमजी के यूएस एडवाइजरी बिजनेस के वाइस-चेयरमैन कार्ल कारंडे ने 15 फरवरी को आंतरिक रूप से नौकरी में कटौती की घोषणा की।

रिपोर्ट के अनुसार, अन्य चार बड़ी फर्मों……EY, डेलॉइट और प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (PwC) की तरह KPMG विलय और अधिग्रहण गतिविधि में गिरावट से जूझ रही है। इसका इसके डील एडवाइजरी करोबायर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

केपीएमजी के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया, “हमारा व्यवसाय और दृष्टिकोण मजबूत बना हुआ है। हालांकि, हमने अपने सलाहकार व्यवसाय के कुछ हिस्सों को प्रभावित करने वाली लंबी अनिश्चितता का अनुभव किया है, जिसने हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर विकास किया है,”

टेक फर्मों, विशेष रूप से 2022 में स्टार्टअप्स के साथ शुरू हुई बड़े पैमाने पर छंटनी अब वित्तीय कंपनियों सहित कई अन्य क्षेत्रों तक फैल रही है। कई क्षेत्र की कंपनियों ने हाल के महीनों में नौकरियों में कटौती की है।

First Published - February 16, 2023 | 5:21 PM IST

संबंधित पोस्ट