facebookmetapixel
Advertisement
रेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारी

Larsen & Toubro को भारत, पश्चिम एशिया में मिले कई बड़े ऑर्डर

Advertisement

कंपनी को एक बांध पर 75 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर फोटोवोल्टिक इकाई लगाने का ऑर्डर मिला है।

Last Updated- February 07, 2024 | 1:21 PM IST
L&T
Representative Image

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro, L&T) ने बुधवार को कहा कि उसके बिजली पारेषण और वितरण व्यवसाय को घरेलू बाजार एवं पश्चिम एशिया में कुछ बड़े ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने बीएसई को इसकी सूचना दी। कंपनी के वर्गीकरण के तहत 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये तक के ऑर्डर बड़े ऑर्डर की श्रेणी में आते हैं।

कंपनी को एक बांध पर 75 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर फोटोवोल्टिक इकाई लगाने का ऑर्डर मिला है। यह संयंत्र अल्ट्रा मेगा नवीकरणीय ऊर्जा पावर पार्क का हिस्सा है जिसे झारखंड और पश्चिम बंगाल में दामोदर घाटी निगम के जलाशय पर विकसित किया जा रहा है।

एलएंडटी ने कहा, “सऊदी अरब में कंपनी को एक बिजली सब-स्टेशन के निर्माण का ऑर्डर मिला है। कुवैत और सऊदी अरब में हाइड्रोकार्बन कंपनियों से कंपनी को सब-स्टेशन और वोल्टेज रूपांतरण के भी ऑर्डर मिले हैं। संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे 220 किलोवोल्ट बिजली आपूर्ति परियोजना में भी एक अतिरिक्त ऑर्डर मिला है।”

लार्सन एंड टुब्रो 23 अरब डॉलर की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उन्न्त विनिर्माण और सेवाओं के कारोबार में लगी हुई है।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 1:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement