facebookmetapixel
Advertisement
1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योतादिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत18 साल बाद TVS मोटर के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, अब पेमान कारगार संभालेंगे कंपनी की कमानभविष्य में ज्यादा प्रदूषण फैलाने पर खुद धीमी हो जाएगी दोपहिया की रफ्तार, मरम्मत के बाद ही होगी सामान्यकॉकरोच जनता पार्टी की सियासी दस्तक: व्यवस्था के भीतर नहीं, बाहर से बदलाव की नई कोशिशसाइबर हमलों की बाढ़ से निपटने के लिए भारत को तुरंत चाहिए मजबूत सुरक्षा ढांचानेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें

L&T को मिला मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए मेगा-ऑर्डर, जापान की एजेंसी ने की तगड़ी फंडिंग; चढ़े शेयर

Advertisement

L&T को मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट (MAHSR) के तहत 508 किलोमीटर तक हाई स्पीड इलेकिट्रीफिकेशन सिस्टम तैयार करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Last Updated- January 16, 2024 | 4:28 PM IST
L&T bags order for bullet train project

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लॉर्सन एंड टुब्रो (L&T) की कंस्ट्रक्शन विंग एल ऐंड टी कंस्ट्रक्शन को आज यानी 16 जनवरी को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए मेगा-ऑर्डर मिला है। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे जापान की एजेंसी की तरफ से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट (MAHSR) के तहत 508 किलोमीटर तक हाई स्पीड इलेकिट्रीफिकेशन सिस्टम तैयार करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसे जापान की एजेंसी से उसका कॉन्ट्रैक्ट कितने रुपये का हुआ है लेकिन यह एक ‘मेगा’ ऑर्डर माना जा रहा है। इस लिहाज से जब इसका मूल्यांकन किया जाता है तो यह 10,000-15,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

कौन कर रहा बुलेट ट्रेन के लिए फंडिंग?

BSE फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि भारत में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की फंडिंग जापान इंटरनैशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (JICA) कर रही है और यह फंडिंग जापान की एजेंसी की तरफ से अथरॉइज्ड है। यह एजेंसी नैशनल हाई स्पीड रेल को-ऑपरेशन लिमिटेड के लिए और उसकी ओर से काम करती है।

गौरतलब है कि जब यह बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा तो यह इलेक्ट्रीफिकेशन सिस्टम (विद्युतीकरण प्रणाली) बुलेट ट्रेनों को 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार  से यात्रा करने में सक्षम बनाएगा।

क्या होगा काम?

L&T इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत 2×25 kV पावर सप्लाई सिस्टम तैयार करेगी। कहां किस तरह से पावर सप्लाई करनी है इसके लिए डिजाइन, सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग जैसी कई चीजों पर इसे काम करना होगा।

इस दौरान, L&T के चैयरमैन और MD एसएन सुब्रमण्यन ने कहा कि MAHSR प्रोज्क्ट के सफल होने से देश में लंबी दूरी तय करने के लिए ट्रांसपोर्ट को लेकर स्थिति बदल जाएगी।

इस बीच, कंपनी के रेलवे बिजनेस के चैयरमैन और MD राजीव ज्योति ने कहा, भारत में अब तक सिंगल रेलवे इलेक्ट्रीफिकेशन प्रोजेक्ट के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है।

कब दौड़ेगी बुलेट ट्रेन?

गौरतलब है कि 2017 में मुंबई-अहमदाबाद के लिए चलने वाली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया था और नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2022 की समय सीमा दी थी। हालांकि, बाद में यह समयसीमा बढ़ा दी गई।

इसी साल के 11 जनवरी को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की प्रगति ठीक चल रही है और वह संतोषजनक स्थिति में है। हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने प्रोडेक्ट के पूरा होने की कोई समय सीमा बताने से इनकार कर दिया।

चढ़े L&T के शेयर

कंपनी को जहां एक तरफ बुलेट ट्रेन प्रोडेक्ट को लेकर मेगा ऑर्डर मिला है तो वहीं शेयर बाजार में भी इसकी चमक बरकरार है। इंट्रा-डे कारोबार के दौरान ही कल यानी 15 जनवरी को इसके शेयरों ने 52 सप्ताह का रिकॉर्ड तोड़ दिया औऱ 3,605.55 के लेवल पर पहुंच गए थे। तेजी का यह सिलसिला आज भी जारी रहा।

BSE पर L&T के शेयर 1.03 फीसदी चढ़कर 3570.60 रुपये पर बंद हुए। वहीं, NSE पर भी इसके शेयर 0.99 फीसदी की उछाल के साथ 3,578.00 रुपये पर क्लोज हुए।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement