facebookmetapixel
भारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजी

कुमार मंगलम बिड़ला का बयान: अमेरिका वैश्विक व्यापार का केंद्र, आदित्य बिड़ला समूह का निवेश $15 अरब के पार

कुमार मंगलम ने जताई संभावना, आर्थिक परिवेश में ट्रंप का रहेगा प्रभाव

Last Updated- January 20, 2025 | 9:58 PM IST
Donald Trump Inauguration: Trump has the ability to reshape the current environment at the global level - Kumar Mangalam Birla ट्रंप में वैश्विक स्तर पर मौजूदा परिवेश को नया रूप देने की क्षमता- कुमार मंगलम बिड़ला

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने ‘द ट्रंप फैक्टर’ को इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार पर व्यापक प्रभाव डालने वाला बताया है। बिड़ला ने 2024-25 को लेकर अपना विचार व्यक्ति किया है और अमेरिका के महत्त्व पर जोर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आदित्य बिड़ला समूह के लिए भारत के बाहर का सबसे महत्त्वपूर्ण बाजार अमेरिका ही रहा है।

अमेरिका में आदित्य बिड़ला समूह का निवेश 15 अरब डॉलर के पार हो गया है, जिसमें वर्तमान में चार अरब डॉलर की नई परियोजना का विस्तार भी जुड़ा है। वॉरेन बफेट के कथन कभी अमेरिका के खिलाफ दांव नहीं लगाए जाने से सहमत होते हुए बिड़ला ने भारत-अमेरिका के संबंधों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत-अमेरिकी संबंधों की जो ताकत है, उससे आने वाले वर्षों में रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।

बिड़ला ने कहा कि विनिर्माण के लिए नए सिरे से वैश्विक कदम एक स्वागतयोग्य बदलाव है। यह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में अधिक मजबूती और विविधीकरण की दिशा में एक कदम का संकेत है। बिड़ला ने कहा, ‘भारत को अक्सर औद्योगिक क्षमताओं के लिए कम सराहा गया है। लेकिन हमारा देश इस क्षण का लाभ उठाने के लिए तैयार है। ऐपल का भारत में आना इस बदलाव का प्रतीक है; जल्द ही, दुनिया के एक-चौथाई आईफोन भारत में बनाए जा सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक आज अमेरिका के कुल सीमेंट उत्पादन का 1.5 गुना से अधिक उत्पादन करती है और यूरोप की कुल क्षमता का 80 प्रतिशत से अधिक की क्षमता कंपनी के पास है।

First Published - January 20, 2025 | 9:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट