facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Kenvue India कच्चे माल की लागत में कमी से हुए लाभ का प्रचार के लिए करेगी इस्तेमाल

मनीष आनंदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कंपनी कच्चे माल की कम लागत के लाभ का इस्तेमाल अधिक प्रचार करने में करेगी।

Last Updated- June 27, 2024 | 1:53 PM IST
Kevenue
Representative Image

उपभोक्ता स्वास्थ्य पर केंद्रित केनव्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष आनंदानी ने कहा कि कंपनी ग्रामीण मांग में तेजी और कच्चे माल की लागत में कमी से होने वाले लाभ को कारोबार बढ़ाने के लिए पुनः व्यवसाय में निवेश करेगी। कंपनी का पहले नाम जॉनसन एंड जॉनसन कंज्यूमर हेल्थ था।

मनीष आनंदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कंपनी कच्चे माल की कम लागत के लाभ का इस्तेमाल अधिक प्रचार करने में करेगी। आनंदानी ने कहा, ‘‘ हम पहले से ही ग्रामीण मांग में वृद्धि देख रहे हैं….हम अपने उत्पाद खंड में ग्रामीण मांग बढ़ने के कुछ संकेत भी देख रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इससे समग्र अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर आने में मदद मिलेगी।’’ मुद्रास्फीति पर उन्होंने कहा कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद कच्चे माल की कीमतें आसमान छू गईं और कंपनी ने अपने मुनाफे पर पड़ने वाले नुकसान का कुछ हिस्सा खुद उठाने का और कुछ उपभोक्ताओं पर डालने का विकल्प चुना।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब लागत कम हो रही है, हम व्यवसाय को बढ़ाने के लिए इसे पुनः व्यवसाय में निवेश करेंगे।’’ आनंदानी ने कहा कि निवेश मुख्यतः विज्ञापन व्यय में किया जाएगा, हालांकि कितना खर्च किया जाएगा या उसमें वृद्धि के प्रतिशत के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

First Published - June 27, 2024 | 1:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट