facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Kalyan Jewellers का FY25 की पहली तिमाही में राजस्व 27 प्रतिशत बढ़ा, विस्तार की योजना

Kalyan Jewellers का वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में एकीकृत शुद्ध राजस्व 4,376 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 05, 2024 | 12:31 PM IST
kalyan jewellers- कल्याण ज्वैलर्स
Representative Image

कल्याण ज्वैलर्स का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत राजस्व सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़ा। भारतीय और पश्चिम एशिया बाजारों में मजबूत प्रदर्शन इसकी मुख्य वजह रही। कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में एकीकृत शुद्ध राजस्व 4,376 करोड़ रुपये था।

कल्याण ज्वैलर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत में उसके परिचालन में 29 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि देखी गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बिक्री में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। पश्चिम एशिया परिचालन से राजस्व में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसने एकीकृत राजस्व में 15 प्रतिशत का योगदान दिया।

कंपनी के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून की अवधि में भारत में 13 नए फ्रेंचाइजी-स्वामित्व-कंपनी-संचालित (एफओसीओ) शोरूम खोले गए, जबकि डिजिटल मंच कैनडेयर ने 13 प्रतिशत राजस्व वृद्धि दर्ज की।

कंपनी ने कहा कि वह अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद अपने कैनडेयर कारोबार को पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी में बदलने की योजना बना रही है। कल्याण ज्वैलर्स का लक्ष्य वित्त वर्ष 2024-25 में 130 से अधिक नए शोरूम शुरू करना है, जिसमें भारत में कल्याण के करीब 40 शोरूम, कैनडेयर के करीब 30 शोरूम और दिवाली तक अमेरिका में पहला शोरूम खोलना शामिल है। कंपनी के 30 जून 2024 तक अपने सभी ब्रांड के 277 शोरूम थे।

First Published - July 5, 2024 | 12:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट